आप यहाँ पर हैं
होम > ब्लॉग (Blog) > ज़रूर पढ़ें, यह सवाल और जवाब हर मुसलमान को जानना है बहुत ही ज़रूरी

ज़रूर पढ़ें, यह सवाल और जवाब हर मुसलमान को जानना है बहुत ही ज़रूरी

कुछ ऐसे सवाल , जो एक मुसलमान को जानना बहुत ही ज़रूरी है : पढ़िए दीन से जोड़े हुए सवाल और जवाब!

सवाल: सबसे पहला बादशाह कौन है जिसने सूली की सजा दी और किसको दी ?…
जवाब: फ़िरऔन पहला बादशाह है जिसने हाथ पैर काटने और सूली की सजा दी उन जादूगरों को जो हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम पर ईमान लाए थे |
(Khaza-E Nul Irfan,P 9,र 5)

सवाल: सबसे पहले दुनियां में कौनसा जानवर बीमार हुआ ?
जवाब: सबसे पहला जानवर “शेर” बीमार हुआ | जो कश्ती-ए-नूह में सवार था ये शेर पहला जानवर है जो दुनियां में बीमार हुआ | अबी इब्ने हातिम की रिवायत है कि रसूल अल्लाह सल्ल० ने फ़रमाया: कि हज़रत नूह अलैहिस्सलाम जब तमाम जानवरों को अपनी कश्ती में सवार कर चुके तो लोगों ने कहा कि शेर की मौजूदगी में बाकी जानवर कैसे आराम से रह सकेंगे | तब अल्लाह पाक ने शेर पर बुख़ार डाल दिया जिससे वह चुपचाप बैठा रहा इससे पहले जमीन पर ये बीमारी नहीं थी |

सवाल: रूह कब्ज करने के लिए “मल्कुल मौत” कितने फ़रिश्तों को अपने साथ लेकर आते हैं ?
जवाब: मोमिन की रूह कब्ज करने के लिए मल्कुल मौत अपने हमराह “रहमत” के छ: लाख फ़रिश्तों को लेकर आते हैं और काफिर की रूह कब्ज करने के लिए छ: लाख “अजाब” के फरिश्ते उनके साथ होते हैं |
Allahu अकबर (Ma’rijun Nubuwwa Jild-3 Safa No.105)

सवाल: उस फरिश्ते का क्या नाम है जो “कयामत” के दिन जमीन को बोरी की तरह लपेट देगा ?
जवाब: उस फरिश्ते का नाम “रियाफ़ील” अलैहिस्सलाम है जो कयामत के दिन तमाम जमीन को बोरी की तरह लपेट देगा |
(Al Ittiqan Fi Ulumul Quran Jild -1 Safa No.60)

सवाल: वह कौनसा फरिश्ता है जिसके माथे पर पूरा “कुरआन” लिख दिया गया है?
जवाब: वह हज़रत इस्राफील अलैहिस्सलाम हैं जिनकी पेशानी पर पूरा कुरआन लिख दिया गया है |
(Tafseer Naimi Jild-2 Safa No. 309)

सवाल: वह कौनसा फरिश्ता है जो कयामत के दिन लोगों को मैदाने महशर की तरफ बुलाएगा ?
जवाब: वह हज़रत इस्राफील अलैहिस्सलाम हैं बअज ने कहा है कि निदा तो हज़रत जिब्रील अलैहिस्सलाम देंगे और सूर हज़रत इस्राफील अलैहिस्सलाम
फूकेंगे |
(Savi Jild – 3 Safa No. 65)

सवाल: जन्नत के खजीन फरिश्ते का क्या नाम है ?
जवाब: जन्नत के खजीन फरिश्ते का नाम “रिजवान” अलैहिस्सलाम है |

सवाल: दोजख के खजीन फरिश्ते का क्या नाम है ?
जवाब: दोजख के खजीन फरिश्ते का नाम “मालिक” अलैहिस्सलाम है |
(Al Ittiqan Fi Ulumul Quran Jild-1Safa No. 60)

पाँच जगहों पर हंसना पच्चीस गुनाहों के बराबर है —
(1) कब्रस्तान में
(2) जनाजे के पीछे
(3) मजलिस में
(4) तिलावत-ए-कुरआन में
(5) मस्जिद में

अच्छी बातों को फैलाना सदका जारिया है — तीस लाख नेकिया लिख दी जाती हैं कयामत के दिन तो इन्सान एक-एक नेकी के लिए तरसेगा जब तक यह जानकारी आगे बढ़ती रहेगी लोग इसे पढ़ते रहेंगेतो भेजने वालों को सवाबदारैन हासिल होता रहेगा |

Top