आप यहाँ पर हैं
होम > दुनिया (International) > इटली के राजनेता फ्रांको बारबाटो की बेटी ने कुबूला इस्लाम मज़हब, नाम रखा आयशा

इटली के राजनेता फ्रांको बारबाटो की बेटी ने कुबूला इस्लाम मज़हब, नाम रखा आयशा

इटली: इटली के राजनेता फ्रांको बारबाटो की बेटी ने इस्लाम अपनाने के बाद इटली में राजनेता से लेकर मीडिया सभी आश्चर्य में है। राजनेता फ्रांको की बेटी मनुएला जिसने कि अपने इस्लाम अपनाने का एलान करके अपना नाम आयशा रख लिया है। आयशा ने मीडिया को बताया है वो अपने पति के साथ इंडिया में रहने जा रही है उनके दो बच्चे भी है।

आयशा ने अपनी फेसबुक वाल पे मुसलमान बन्ने का इलान करते हुए कहा है कि ईस्लाम मज़हब उन्होंने पूरी मालूमात के बाद कबूला है उन्होंने फेसबुक पे लिखा है कि अब मैं अपने को पाक महसूस कर रही हूँ। बेटी के मुसलमान बन जाने पर राजनेता फ्रांको बारबाटो की आलोचना हो रही है जिसके बाद फ्रांको ने कहा है कि वो बेटी के मुसलमान बनने से दुखी है फ्रांको नापोली नगर निगम में मेयर का चुनाव भी लड़ रहे है उनकी बेटी के मुस्लिम बनने के बाद उनकी जीत की संभावना धूमिल हो गयी है. इटली में मुस्लिम आबादी १७ लाख है जिसमे बीस हजार नयें मुस्लिम बने है।

Top