AAJ News India – Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, हिन्दी समाचार

ईराक में बनी नई सरकार सद्दाम की बेटी के पीछे पड़ी

ईराक, बग़दाद: इराक़ के विदेश मंंत्रालय ने जाॅर्डन से मांग की है कि वह इस देश में रह रहे कुछ इराक़ियों को, जो आतंकी कार्यवाहियों और मनी लाॅंडरिंग में लिप्त हैं, इराक़ के हवाले करे। सरकार के अनुसार सद्दाम की बेटी रग़द इस सूचि में सबसे ऊपर हैं।

इराक़ के विदेश मंत्री इब्राहीम ने अरबील में जाॅर्डन के वाणिज्य दूत हैसम से मुलाक़ात में कहा कि उनका देश चाहता है कि जाॅर्डन, इराक़ी न्यायपालिका को वांछित लोगों को बग़दाद के हवाले करने में सहयोग करे और ये लोग आतंकी कार्यवाहियों और मनी लाॅंडरिंग में लिप्त हैं। दूसरी ओर इराक़ की शफ़क़ न्यूज़ वेबसाइट ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि इस सूचि में इराक़ के कई सरकार विरोधियों के नाम शामिल हैं, कहा है कि इराक़ जिन लोगों का प्रत्यर्पण चाहता है उनमें सबसे महत्वपूर्ण रग़द सद्दाम हैं।