आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > कर्ज नहीं चुकाने के मामले में फंसे माल्या को मुंबई कोर्ट में 29 जुलाई को पेश होने का आदेश

कर्ज नहीं चुकाने के मामले में फंसे माल्या को मुंबई कोर्ट में 29 जुलाई को पेश होने का आदेश

मुंबई: मुंबई की एक विशेष अदालत ने कर्ज नहीं चुकाने के मामले में फंसे कारोबारी विजय माल्या को धन की हेराफेरी से संबंधित एक मामले में 29 जुलाई को पेश होने का आदेश बुधवार को जारी किया।

विशेष न्यायाधीश पी.आर. भावके ने माल्या को 29 जुलाई को पूर्वाह्न् 11 बजे न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया। वह फिलहाल ब्रिटेन में हैं।विशेष न्यायाधीश पी. आर. भावके ने माल्या को 29 जुलाई को अपने समक्ष पेश होने का आदेश दिया। इस माह की शुरुआत में अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया था। माल्या (60) ने विभिन्न बैंकों से 9,000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। वह राजनयिक पासपोर्ट पर दो मार्च को एक व्यावसायिक दौरे पर भारत से रवाना हुए थे और फिलहाल वह ब्रिटेन में रह रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय भी भारत-ब्रिटेन पारस्परिक विधिक सहायता संधि (एमएलएटी) के जरिए माल्या के प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटा है।

Top