आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > कांग्रेस सांसद रेणुका ने भी दिया रेप पर विवादित बयान, कहा रेप तो चलते ही रहते हैं

कांग्रेस सांसद रेणुका ने भी दिया रेप पर विवादित बयान, कहा रेप तो चलते ही रहते हैं

नई दिल्ली: बीते दिनों हुए बुलंदशहर गैंगरेप की घटना से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। वहीं, देश के कुछ नेता लगातार इसपर विवादित बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे। पहले यूपी में मंत्री आज़म खान ने इस मामले में विवादित बयान दिया था जिससे काफी बवाल हुआ था।

और अब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी ने बुलंदशहर गैंगरप पर विवादित बयान देकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। वहीं, विपक्ष उनके बयान की कड़े शब्‍दों में निंदा कर रहा है। रेणुका चौधरी से पत्रकारों ने बुलंदशहर गैंगरेप के बारे में सवाल किया तो उन्‍होंने कहा कि रेप तो चलते ही रहते हैं। रेणुका का कहना है कि अगर पुलिस आरोपियों को 15 या 20 दिन बाद गिरफ्तार करती है तो कोई सत्‍ता में बैठे लोगों को भला क्‍यों शाबाशी दे।

रेणुका चौधरी का कहना था कि इस केस में चाहें पुलिस की जांच हो या फिर कुछ और जो भी हुआ काफी देर से हुआ। उनका कहना है कि हम इस स्थिति से परेशान हो गए हैं। हर रोज सुबह उठने के बाद कोई ना कोई कहीं ना कहीं बलात्‍कार के बारे में बात जरुर करता है। रेप तो चलते ही रहते हैं। रेणुका चौधरी का कहना है कि हमें अब आगे के बारे में सोचना चाहिए। उनसे ये सवाल बुलदंशहर केस में मुख्‍य आरोपी सलीम बावारिया की गिरफ्तार के बाद किया गया था।

Top