आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > जानिए, बेटे प्रतीक को क्यों मनहूस मानते थे राजबब्बर

जानिए, बेटे प्रतीक को क्यों मनहूस मानते थे राजबब्बर

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राज बब्बर न केवल फिल्मी दुनिया का बल्कि राजनीति का भी जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी एंट्री कर ली है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने राज बब्बर को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने का ऐलान किया।

राज बब्बर अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए हैं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों की कतार लगी हुई है। इस लिस्ट में उनके बेटे प्रतीक बब्बर का नाम भी शामिल हो गया है। प्रतीक ने अपने पिता को ट्विटर पर अध्यक्ष बनने की बधाई दी है।

लेकिन राज बब्बर और उनके बेटे के बीच रिलेशन के बारे में जानकार आप हैरान हो जाएंगे। आज भले ही प्रतीक अपने पिता को बधाई दे रहे हों, पर सच तो यह है कि प्रतीक जब पैदा हुए थे तो राज बब्बर ने उन्हें मनहूस माना था जैसे-जैसे प्रतीक बड़े होते गए इनके बीच की दूरियां बढ़ती गई। बता दें कि प्रतीक, राज बब्बर की दूसरी बीवी स्मिता पाटिल के बेटे हैं। राज बब्बर ने पहली शादी नादिरा से की थी।

Top