आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > त्रिपुरा मेें कांग्रेस के छह विधायकों ने पार्टी से अलग होने का फ़ैसला किया

त्रिपुरा मेें कांग्रेस के छह विधायकों ने पार्टी से अलग होने का फ़ैसला किया

अगरतला: कांग्रेस के लिए मुश्किलें ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहीं। अब त्रिपुरा में एक अहम घटनाक्रम में कांग्रेस के 6 विधायकों ने पाला बदलकर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विधानसभा अध्यक्ष रामेंद्र चंद्र देबनाथ ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन से चिट्टी मिली थी। देबनाथ ने कहा कि चिट्ठी पर छह कांग्रेस विधायकों के हस्ताक्षर थे। इसमें बताया गया था कि ये छह विधायक तृणमूल में शामिल हो गए हैं।

देबनाथ ने कहा कि वो सभी छह विधायकों को अलग अलग बुलाएंगे और उनके हस्ताक्षरों को सत्यापित कराएंगे। नियमों और विशेषज्ञों की सलाह लेने के बाद इस पर एक या दो दिन में फैसला किया जाएगा। रॉय बर्मन के अलावा चिट्ठी पर आशीष साहा, विश्वबंधु सेन, दिबा चंद्रा हरांगखाल, प्रणजित सिंह रॉय और दिलीप सरकार के हस्ताक्षर है। सुदीप रॉय ने हाल में कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट के चुनावी गठबंधन के विरोध में इस्तीफा दिया था। अब 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में कांग्रेस के सिर्फ 3 विधायक बचे हैं। बता दें कि सोमवार को कांग्रेस विधायक जितेंद्र सरकार ने त्रिपुरा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होने कहा था कि वो दोबारा सीपीएम में शामिल होंगे। त्रिपुरा में लेफ्ट की सरकार है।

Top