AAJ News India – Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, हिन्दी समाचार

दिल्ली में अफ्रीकी नागरिकों पर हमले के मामले में पांच लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के दक्षिणी हिस्से में बसे महरौली इलाके में गुरुवार की रात छह अफ्रीकी मूल के लोगों पर कथित तौर पर हमले के मामले में सरकार ने बेहद सख्त रुख अपनाया है।

महरौली इलाके में कथित हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने रविवार को 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, इसके अलावा 3 अन्य को हिरासत में लिया है। ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ की रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी (साउथ) ईश्वर सिंह ने बताया, “हमने दक्षिण दिल्ली से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तीन अन्य को हिरासत में लिया है।”

इस संबंध में तीन अलग अलग मामले दर्ज किए गए हैं। यह घटना गुरुवार रात को हुई थी। करीब 6 अफ्रीकी नागरिकों को चोटिल हो गए थे। पुलिस ने दो घटनाओं के पीछे कारण अफ्रीकी नागरिकों की तरफ से तेज म्यूजिक बजाने और सार्वजनिक तौर पर शराब पीने को लेकर विवाद बताया था। ये घटनाएं 23 वर्षीय कांगो नागरिक एमके ओलिवर की हत्या से जोड़कर भी देखा जा रहा है। जो दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में हुई थी। अफ्रीकी देशों के राजदूतों ने गुरुवार को ओलिवर की हत्या पर हैरानी व्यक्त की थी। जिसके बाद भारत ने सभी अफ्रीकी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही। गुरुवार को हुई घटनाओं के पीड़ितों में दो महिलाएं शामिल हैं। जिनमें से एक युगांडा की है और दूसरी दक्षिण अफ्रीका की रहने वाली है। इसके अलावा नाइजीरिया के दो नागरिकों से भी नस्लीय तौर पर दुर्व्यवहार किया गया।