AAJ News India – Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, हिन्दी समाचार

बर्थ डेट को लेकर 18 साल बाद भी कंफ्यूज है गूगल!

NEW YORK, न्यू योर्क : सर्च इंजन-गूगल ने जहां एक ओर मंगलवार को अपने 18वें जन्मदिन पर जश्न के लिए गुब्बारों के साथ एनिमेटेड डूडल बनाया वहीं दूसरी ओर इसके जन्म की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति भी बनी हुई है। कंपनी की स्थापना लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने 1998 में की थी।   कंपनी अपने इतिहास में चार सितम्बर, 1998 दिखाया गया है. लेकिन 2006 के बाद से 27 सितम्बर को जन्मदिन मनाती है और उससे एक साल पहले 26 सितम्बर को कंपनी ने जन्मदिन मनाया।

न्यूज पेपर ‘टेलीग्राफ’ की खबर के अनुसार, 2004 में कंपनी ने छठे ऑनलाइन डूडल के जरिए सात सितम्बर को अपना जन्मदिन मनाया और उससे एक साल पहले आठ सितम्बर को जन्मदिन मनाया।

गूगल 2002 में अपने चौथे जन्मदिन से हर साल डूडल के जरिए अपना जन्मदिन मनाती है. वास्तव में गूगल ने अपना अधिकांश जन्मदिन सितम्बर के महीने में ही मनाया है।

कंपनी अपने जन्मदिन को लेकर तारीखों के साथ फेरबदल करती रहती है।
गूगल दुनिया की नंबर एक साइट है। दुनिया की दुनिया  सबसे ज़्यादा चलने वाली वेबसाइट गूगल है  उसके बाद फेसबुक वगेरा हैं।