आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद कांग्रेस का कोई सदस्य पहली बार अयोध्या की ज़मी पर पहुँचा

बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद कांग्रेस का कोई सदस्य पहली बार अयोध्या की ज़मी पर पहुँचा

अयोध्या: 2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर ‘किसान यात्रा’ पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी में दर्शन किया। बताते चलें कि 26 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य अयोध्या पहुंचा है। 2,500 किलोमीटर की यह यात्रा देवरिया से शुरू होकर दिल्ली में खत्म होगी।

इसमें राहुल 39 जिलों और 233 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे। गौर करने वाली बात यह है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य पहली बार यहां पहुंचा। राहुल की इस किसान यात्रा का रोड मैप चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तैयार किया है। लोगों का मानना है कि यूपी में ब्राह्मण केंद्रित चुनाव अभियान के तहत ही राहुल गांधी अयोध्या पहुंचे हैं।

Top