आप यहाँ पर हैं
होम > दुनिया (International) > भारतीय ने हज के दौरान तिरंगा लहराकर देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया

भारतीय ने हज के दौरान तिरंगा लहराकर देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया

मक्का: मध्यप्रदेश इंदौर जिले के महू के रहने वाले नौजवान राजिक फर्शीवाला ने इस्लाम के सबसे पाक स्थल पर तिरंगा लहराकर देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। महू के इस लाल पर आज भारत मां को फक्र हो रहा होगा। राजिक ने मक्का से देश के नौजवानों को देशभक्ति का नया पाठ पढ़ाया है जो कि देश में रहकर देशविरोधी नारे लगाते हैं।

साथ ही ये उन युवकों के लिए भी सबक है जो भटक गए हैं, उन्हें राजिक से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश-विरोधी ताकतों से खुद को बचाते हुए निरंतर देश-हित में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए। धन्य है वो मां जिसके ये संस्कार हैं।

राजिक अपने परिवारजनों के साथ महू से 14जून से 16 जुलाई तक की हज यात्रा पर गए थे, इस दौरान उन्होंने मक्का-मदिना में कई देशों से आए लाखों मुस्लिमों के बीच भारतीय झंडे तिरंगे को फहराया। उन्होंने मक्का-मदिना से ही घाटी के उन मुसलमानों को भी बता दिया कि भारत में मुसलमान भी फक्र से जीते हैं, जो इस देश के हर रंग में रंगे हुए है। सिर्फ राजिक ही नहीं भारत का आम मुसलमान भी पूरी तरह से भारतीय है। इसमें कोई शक नहीं है।

Top