AAJ News India – Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, हिन्दी समाचार

यह हैं दुनिया की पाँच सबसे खूबसूरत मस्जिदें, देखिये तस्वीरें

जब भी इतिहास की प्रभावशाली आर्किटेक्चर की बात आती है तो इस्लामी आर्किटेक्ट की बात न हो ऐसा नहीं हो सकता अरब अफ्रीका के तटो से लेकर भारत की सरज़मीं भी इस्लामिक काल के आलिशान भवनो की दर्शी रही है और आज भी है। चाहे वो ताजमहल हो क़ुतुब मीनार या दमिश्क में स्थित महान जामा मस्जिद , सभी आर्किटेक्ट का बेजोड़ नमूना है। ऐसे ही दुनिया की 5 खूबसूरत मस्जिदों में आपको लिए चलते है जिनकी सुंदरता आपको भाव विभोर कर देंगी !

1.इस्फ़हान की जामेह मस्जिद, इस्फ़हान ईरान

सातवी शताब्दी में बनी यह मस्जिद आज भी निरंतर कंस्ट्रक्शन से गुजरती रहती है। इस्लामी एम्पायर पर्शिया में यह खूबसूरती का उत्कृष्ट नमूना है!

2. हसन द्वितीय मस्जिद, कासाब्लांका, मोरक्को

1993 में बनी यह मस्जिद अटलांटिक महासागर के एक किनारे पर स्थित है, यह इतनी सुन्दर है कि तस्वीर देख कर लगता है कि यह रियल नहीं। यह मस्जिद और इसकी मीनार अफ्रीका की सबसे बड़ी मस्जिद व् मीनार बताई जाती है.

3. नासिर अल मुल्क मस्जिद, शिराज़, ईरान

इसकी सुंदरता इसके रंगो के कारण देखते ही बनती है। इस मस्जिद में ज़्यादा से ज़्यादा रंग हर समाज और सभ्यता का प्रतीक है। हर मस्जिद की तरह यह भी ज़मीन पर अल्लाह का वो घर है जहा उसके बन्दे आकर भाई चारे का पैग़ाम देते है.

4 नीली मस्जिद, इस्तांबुल, तुर्की

तुर्की में स्थापित यह नीली मस्जिद आज तुर्की की आइकोनिक इमेज बन गयी है।आपने भी देखा होगा तुर्की को जब भी डॉक्यूमेंट्री या फिल्मो में दिखाया जाता है इसी मस्जिद की तस्वीर से शुरुआत होती है। तुर्की एक लंबे समय तक इस्लामी दुनिया का केंद्र रहा और वहा भवन निर्माण कला ने नए आयाम तय किये !

5. बादशाही मस्जिद, लाहौर, पाकिस्तान

मुग़ल सल्तनत के समय बनी बादशाही मस्जिद पाकिस्तान में स्थित है। यह मस्जिद मिडिल ईस्ट और साउथ एशिया के भवन निर्माण कला का अनूठा संगम है !