AAJ News India – Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, हिन्दी समाचार

विडियो: गों मांस की तस्करी के आरोप में महिलाओ को पीटा, जबकि जाँच में भैंस का मांस मिला

मध्य प्रदेश, मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दो महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है। एक हिन्दूवादी संगठन पर मारपीट का आरोप लगा है। संगठन ने उन पर गाय के मांस की तस्करी का आरोप लगाया था लेकिन जांच में गाय नहीं उनके पास से मिला मांस भैंसे का बताया जा रहा है।

हालांकि महिलाओं को अरेस्ट कर लिया गया था लेकिन आरोप है कि हिन्दूवादी संगठन ने इनसे गालीगलौज देना शुरू कर दिया और इन्हें मारना शुरू कर दिया। चश्मदीद द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोगों का एक समूह महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रहा है और नारे लगा रहा था। कुछ लोगों ने महिलाओं को थप्पड़ भी मारे। कुछ पुलिसवाले इस समूह को दूर होने के लिए भी कहते नजर आए। यह तब तक घटित होता रहा जब तक पुलिस उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर नहीं आ गई।