आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > शरद पवार: हमे पैदा करने वाली मां ही हमारी मां है, गाय नहीं

शरद पवार: हमे पैदा करने वाली मां ही हमारी मां है, गाय नहीं

पुणे: भाजपा शास‍ित राज्य झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के बयान जो गाय को मां नहीं कहेंगे, उन्हें इस देश में रहने का अधिकार नहीं है की एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कड़ी आलोचना की है। पवार ने कहा कि गाय का सभी आदर करते हैं लेकिन ऐसा कहने का अधि‍कार सीएम को किसने दिया,क्या ये देश उनकी पर्सनल प्रॉपर्टी है।

शरद पवार ने कहा कि ऐसा कहना मजाक करने जैसा है क्योंकि हम गाय का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी जन्म देने वाली मां हमारी मां है तो हम पहले हमारी मां का आदर करेंगे।गाय का आदर करने की भूमिका हमें मंजूर है लेकिन गाय को मां नहीं कहेंगे, उन्हें इस देश में रहने का अधिकार नहीं, ये बोलने का अधिकार इन्हें किसने दिया। पुण्यभूषण फाऊंडेशन द्वारा दिए जाने वाले पुण्यभूषण पुरस्कार समारोह में अपने अध्यक्षीय भाषण में पवार ने कहा कि तुर्की जैसे सुंदर देश में आए दिन 40-50 मासूमों की जान जा रही है। अमेरिका और अन्य प्रगतिशील देश भी इससे बचे नहीं हैं। ISIS का हवाला देते हुए पवार ने कहा कि सांप्रदायिक विचारों की जिद्द करने वाले और उसके लिए कानून व्यवस्था हाथ में लेकर, मासूम निरपराध लोगों की हत्या करने का सत्र आज देश में, दुनिया में शुरू है। इसका रोग हमारे देश में भी है, इससे संघर्ष करने की जरूरत है।

Top