आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > सलमान ने सरेआम जड़ा रणबीर को थप्पड़

सलमान ने सरेआम जड़ा रणबीर को थप्पड़

मुंबई: सलमान खान और रणबीर कपूर की कोल्ड वॉर के बारे में शायद ही कोई हो जो बेखबर हो. दोनों स्टार्स लंबे अरसे से एक दूसरे को नजरअंदाज करते आए हैं। जिसकी वजह अभिनेत्री कैटरीना कैफ को माना जाता रहा है, क्‍योंकि कैट्रीना कैफ सलमान को छोड़कर रणबीर को डेट करने लगी थीं। ये अलग बात है की अब कैट्रीना और रणबीर का भी ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे है कि दोनों के बीच मनमुटाव दोनों की लाईफ में कैटरीना के आने से पहले का है।

गुस्से में सलमान खान ने मारा था थप्पड़
बॉलीवुड स्टार सलमान खान और विवादों का रिश्ता बहुत पुराना है। उनके गुस्से को कौन नही जनता है, वह हमेशा अपने गुस्से पर काबू नही कर पाते है। जिसकी वजह से सलमान हमेशा विवादों का शिकार होते रहते है। कभी उनको मीडिया से उलझते देखा जाता है, तो कभी अपने साथी कलाकार से। सलमान ख़ान और रणबीर कपूर के बीच भी भिंड़त हो चुकी है। उनके बीच हुआ थप्पड़ कांड बहुत कम ही लोगो को पता होगा।हांलाकि ये बात काफी पुरानी हैं जब रणबीर सलमान से मुंबई के पब में पहली बार मिले थें। तब रणबीर काफी युवा थे, उनका फ़िल्मी कैरियर भी नही शुरू हुआ था। सलमान का भी नाम तब बहुत बड़े सुपरस्टार्स में नही आता था।

दोनों मुंबई एक मशहूर पब में पार्टी कर रहे थें। वही इनकी मुलकात और आपस मे बातचीत शुरू हुईं, दोनों की बातचीत बहस मे बदल गयी और सलमान ने गुस्से में रणबीर को थप्पड़ जड़ दिया। रणबीर सलमान के इस बर्ताव से काफी बौखला गए और तुरंत पार्टी छोड़ कर चले गये। हांलाकि बाद में सलमान खान के पिता सलीम खान ने रणबीर के पिता ऋषि कपूर से माफी मांगी थी। जिसके बाद मामला वही दब गया था।

Top