आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > 72 साल का पति, 39 पत्नियां और 94 बच्चे

72 साल का पति, 39 पत्नियां और 94 बच्चे

ऐज़वल: एक फैमिली ऐसी भी है जिसकी सदस्य संख्या किसी कॉलोनी या सोसायटी के बराबर है। इस परिवार में कुल 162 लोग रहते हैं। ऐसा परिवार कहीं और नहीं बल्कि हमारे देश में ही है। मिजोरम के बख्तवांग नाम के गांव में दुनिया का सबसे बड़ा परिवार रहता है। ये परिवार है जियोना चाना का। जियोना 72 साल के हैं। इनकी 39 पत्नियां और 94 बच्चे हैं। इनकी सबसे पहले शादी वर्ष 1959 में हुई थी और अंतिम शादी 2004 में हुई।

जिओना ऐसे संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं जो अपने सदस्यों को असीमित शादी की अनुमति देता है। इनकी इतनी सारी पत्नियों की यही वजह है। इनके परिवार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। 39 पत्नियों के पति जियोना इसे ईश्वर का वरदान और खुद को किस्मत का धनी मानते हैं। सभी प्रेम से रहते हैं। चाना की बीवियां भी बड़ी आज्ञाकारी हैं। सभी एक साथ एक ही घर में रहती हैं और आपस में बहुत प्रेम करती हैं। एक दिन के राशन में 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 60 किलो सब्जियां, 20 किलो फल, 30 से 40 मुर्गे और 50 अंडों की जरूरत पड़ती है।

Top