आप यहाँ पर हैं
होम > बॉलीवुड (Bollywood) > फिल्म फेयर अवॉर्ड में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने लगा दिए अवार्ड के ढेर

फिल्म फेयर अवॉर्ड में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने लगा दिए अवार्ड के ढेर

aamir khan film dangal wins three awards at jio filmfare award mumbai

नई दिल्ली। 62वें जियो फिल्म ‘फेयर अवॉर्ड 2017’ में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने धूम मचा दी। 14 जनवरी को फिल्म फेयर अवॉर्ड का आयोजन मुंबई के वर्ली में किया गया जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शरीक हुए। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने सबको पीछे छोड़ा और तीन अवॉर्ड जीते।

‘दंगल’ में महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाने वाले आमिर को बेस्ट एक्टर और नितेश तिवारी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और ‘दंगल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। वहीं ‘उड़ता पंजाब’ में अपने दमदार अभिनय से सबके दिलों पर छा जाने वाली आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

फिल्म ‘नीरजा’ में नीरजा भनोत का किरदार निभाने वाली सोनम कपूर को बेस्ट एक्टर फीमेल के लिए क्रिटिक्स अवॉर्ड दिया गया। वहीं ‘उड़ता पंजाब’ में लीड रोल में नजर आए शाहिद कपूर को और ‘अलिगढ़’ के लिए मनोज वाजपेयी को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स अवॉर्ड दिया गया।

पढ़े: किसे मिला कौन सा अवॉर्ड:

बेस्ट एक्टर: आमिर खान (दंगल)

बेस्ट ऐक्ट्रेस: आलिया भट्ट (डियर ज़िंदगी)

बेस्ट फिल्म: दंगल

बेस्ट डायरेक्टर: नितेश तिवारी (दंगल)

फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड (बेस्ट फिल्म): नीरजा

फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड (बेस्ट एक्टर): शाहिद कपूर (उड़ता पंजाब) और मनोज वाजपेयी (अलीगढ़)

फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड (बेस्ट एक्टर फीमेल) : सोनम कपूर

बेस्ट एक्टर (मेल) शॉर्ट फिल्म : मनोज वाजपेयी (तांडव)

बेस्ट शॉर्ट फिल्म पीपुल्स च्वाइंस : खामखां

बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन): ‘चटनी’

बेस्ट एक्टर (फीमेल)शॉर्ट फिल्म : टिस्का चोपड़ा (चटनी)

बेस्ट डायरेक्टर (डेब्यू): अश्विनी अय्यर तिवारी (निल बट्टे सन्नाटा)

बेस्ट ऐक्टर (डेब्यू): दिलजीत दोसांज (उड़ता पंजाब)

बेस्ट ऐक्ट्रेस (डेब्यू): रितिका सिंह (साला खड़ूस)

बेस्ट डायलॉग: रितेश शाह (पिंक)

बेस्ट स्क्रीनप्ले: शकुन बत्रा और आयशा देवित्रे ढिल्लन (कपूर ऐंड संस, सिंस 1921)

बेस्ट स्टोरी: शकुन बत्रा और आयशा देवित्रे ढिल्लन (कपूर ऐंड संस, सिंस 1921)

बेस्ट सहायक अभिनेता: ऋषि कपूर (कपूर ऐंड संस, सिंस 1921)

बेस्ट सहायक अभिनेत्री: शबाना आज़मी (नीरजा)

फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: शत्रुघ्न सिन्हा

बेस्ट संगीत: प्रीतम (ऐ दिल है मुश्किल)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष स्वर): अरिजीत सिंह (टाइटल गीत: ऐ दिल है मुश्किल)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला स्वर): नेहा भसीन (जग घूमेया- सुल्तान)

Leave a Reply

Top