आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > बीजेपी की फिरसे हार, नांदेड महानगरपालिका चुनाव के आये चौंकाने वाले नतीजे

बीजेपी की फिरसे हार, नांदेड महानगरपालिका चुनाव के आये चौंकाने वाले नतीजे

जैसे जैसे अब चुनाव होते जा रहे हैं, अधिकतम जगहों पर ये देखा जा रहा है की बीजेपी को बहुत कम वोट मिल रहे हैं। हाल ही में जितने भी चुनाव हुए हैं उसमे ज़्यादातर बीजेपी की हार हुई है।

महाराष्ट्र के नांदेड महानगर पालिका में अभी हाल ही में चुनाव पूरे हुए और इसका जब अपरिणाम आया तो पूरा भारत चौंक गया। यहाँ के चुनावों में जनता ने कांग्रेस को इतनी बड़ी एक तरफा जीत दिलाई है और जिस प्रकार कांग्रेस पर विश्वास दिखाया है वो खुद कांग्रेस के लिए हैरान करने वाला होगा !

किसको मिली कितनी सीटें

यहाँ की 81 सीटों के लिए हुए चुनावों के परिणाम में कांग्रेस के हिस्से 71 सीटें आई हैं वहीँ भाजपा को 6 सीटों से ही काम चलाना पड़ा  और 1 सीट पर शिवसेना काबिज है ! इसमें 1 सीट पर एक निर्दलीय प्रत्याशी भी जीता है। 

2 सीटों के परिणाम अभी आये नहीं है ! यहाँ पर कांग्रेस के साथ चुनाव में गठबंधन करने वाली राकंपा और एआईएमआईएम अपना खाता भी नहीं खोल पाई !Malegaon Election: BJP's all Muslim candidates lost

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस चुनाव में कांग्रेस के महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की इज्जत दाव पर लगी थी ! इस समय इस बड़ी जीत से कोई सबसे ज्यादा खुश है तो वो अशोक ही हैं ! कांग्रेस पर जनता ने जो भरोषा दिखाया है वो काबिले तारीफ है !

भाजपा की स्टार प्रचार नीति भी रही फेल

एक बात यहाँ बताना जरूरी  है कि इस महानगर पालिका चुनाव के दौरान मतदान के पहले यहाँ पर भाजपा के लिए प्रचार करने भाजपा के बड़े बड़े नेता आये थे लेकिन उनका भी जादू नहीं चला  क्योकि जनता सबकी असलियत जान चुकी है ! यहाँ बड़े बड़े नेताओ के अलावा सूबे के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने भी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी थी !

वहीं प्रचार के दौरान कांग्रेस की तरह से कांग्रेस के वहां के प्रमुख अशोक चव्हाण 3 हफ्तों तक वहीँ हे ! राहुल गाँधी ने भी यहाँ पर थोडा समय दिया है ! इन लोगों की मेहनत रंग लाई!

owaisi
पिछले चुनाव में जहाँ कांग्रेस को 81 में से 41 सीटें मिली थी और शिवसेना 12 सीट ले गयी थी ! AIMIM 11 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी और भाजपा २ ही सीट ले पाई थी ! लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह से बदल दी गयी !

Leave a Reply

Top