आप यहाँ पर हैं
होम > खेल (Sports) > OMG! रोड्स बोले, धोनी कभी विराट नहीं बन सकते

OMG! रोड्स बोले, धोनी कभी विराट नहीं बन सकते

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को लेकर कुछ खास बातें कही हैं। विराट और धौनी की कप्तानी की लगातार तुलना होती रही है, ऐसे में रोड्स का नजरिया काफी हटकर है। इसके अलावा रोड्स ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को कुछ मामलों में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कालिस जैसा बताया है।

रोड्स की माने तो विराट और धौनी की कप्तानी की तुलना नहीं की जानी चाहिए। दोनों की कप्तानी का तरीका बहुत अलग है। कुछ दिन पहले रोड्स ने विराट और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर भी ऐसा ही कुछ बयान दिया था। तब रोड्स ने कहा था कि सचिन सचिन हैं और विराट विराट हैं, दोनों की तुलना करना गलत होगा।

Leave a Reply

Top