आप यहाँ पर हैं
होम > दुनिया (International) > अफगानिस्तान में हिमस्खलन के कारण हुई 100 से अधिक लोगों की मौत

अफगानिस्तान में हिमस्खलन के कारण हुई 100 से अधिक लोगों की मौत

more than 100 people killed to avalanche in afghanistan

काबुल: बहुत ज्यादा बर्फबारी के कारण अफगानिस्तान में हिमस्खलन आ गया जिसके कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है जिसमे से तकरीबन 50 लोग एक गांव के हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मारे गये लोगों की तादाद बढ़ सकती है.

अधिकारियों ने बताया हिमस्खलन तीन दिन की भारी बर्फबारी की वजह से हुआ है और इसकी वजह से मुख्य रूप से मध्य और पूर्वोत्तर प्रांतों में सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गए हैं और सड़कें अवरुद्ध हो गई है. सड़कें अवरद्ध होने की वजह से बचाव दल को हिमस्खलन का शिकार हुये गांवों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है. प्राकृतिक आपदा मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद उमर मोहम्मदी ने बताया कि सबसे ज्यादा मौतें दूरदराज के नूरिस्तान प्रांत में हुई है जहां एक ही गांव में 50 लोगों की मौत हो गई.

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘हिमस्खलन की वजह से बार्गमटल जिले का दो गांव पूरी तरफ से दफन हो गए. इनमें से एक गांव से 50 शव बरामद किये गये हैं जबकि बचाव दल दूसरे गांव में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.’’

Leave a Reply

Top