आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > प्रियंका गांधी के इस जगह से 2019 लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर आई यह बड़ी खबर

प्रियंका गांधी के इस जगह से 2019 लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर आई यह बड़ी खबर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ी खबर आई है। काफी समय से प्रियंका गांधी के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलें गर्म थी लेकिन अब कांग्रेस के सूत्रों का कहना है प्रियंका गांधी चुनाव नही लड़ेंगी।

कांग्रेस

प्रियंका गांधी को फरवरी में कांग्रेस महासचिव बनाया गया था और उन्हें पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाया गया। इसके बाद से ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मांग थी कि उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने खुद यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सामने हल्के अंदाज में पूछा था कि ‘मैं वाराणसी से चुनाव लड़ जाऊं क्या?’

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बाकायदा प्रियंका गांधी के लिए पोस्टर तक छपवाए जिसमें उन्हें गंगा की बेटी बताकर उनसे वाराणसी से चुनाव लड़ने की अपील की गई। हालांकि कांग्रेस या प्रियंका गांधी की तरफ से इसको लेकर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा गया।

आज ही प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एबीपी न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि अगर प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कड़ी चुनौती देंगी।

प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के सवाल पर उनका जवाब था कि ‘बिल्कुल प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री को चुनौती दे सकती हैं। लोगों को बदलाव देखते हैं। राहुल जी देश चलाएंगे, मैं और प्रियंका उनके साथ हैं।’

कल ही खबर आई थी कि कांग्रेस नेता राघवेंद्र चौबे ने प्रियंका गांधी के वाराणसी से जीतने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि बनारस का कार्यकर्ता उनके यहां से चुनाव लड़ने को लेकर बहुत उत्साहित है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने केवल वायदे किये हैं लेकिन देश में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया, इसलिए काशी की जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी। उनके मुताबिक प्रियंका गांधी उत्तर भारत मे राजनीति का एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रही हैं।

Leave a Reply

Top