आप यहाँ पर हैं
होम > बॉलीवुड (Bollywood) > सलमान खान ने खुद अपने फैन्स को बताई शादी न करने की असली वजह, जानिये क्या है वजह

सलमान खान ने खुद अपने फैन्स को बताई शादी न करने की असली वजह, जानिये क्या है वजह

मुंबई. तो चलिए अब हम बात करते हैं सलमान खान की। हम आपको बता दें कि सलमान खान के फैन्स के दिमाग में यह सवाल आता रहता है कि सलमान खान ने अभी तक शादी क्यों नहीं की है या फिर वह शादी क्यों नहीं कर रहे हैं। इस तरह के सवाल अक्सर उनके फैन्स के मन में उठते रहते हैं।

salman khan सलमान खान statement regarding marriage

सलमान खान 52 साल के हो चुके हैं, लेकिन अब भी वे सिंगल हैं। सलमान ने अब तक शादी क्यों नहीं की है या क्यों वे शादी नहीं कर रहे हैं? यह सवाल उनके फैन्स के मन में अक्सर उठता रहता है। हालांकि, अब खुद सलमान ने यह खुलासा कर दिया है कि वे शादी क्यों नहीं कर रहे हैं। वे शुक्रवार को एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात कर रहे थे। क्या है शादी न करने की वजह…

– सलमान ने कहा, “शादी बहुत बड़ी चीज बन चुकी है। किसी से शादी करने के लिए आपको लाखों और करोड़ों रुपए खर्च करने होते हैं और मैं यह अफॉर्ड नहीं कर सकता। यही वजह है कि मैं अब तक सिंगल हूं।”
– बता दें सलमान खान का नाम अब तक सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ जुड़ चुका है। रोमानियन मॉडल यूलिया वंतूर के साथ भी उनकी नजदीकियों की चर्चा अक्सर होती रहती है। हालांकि, कभी खुद सलमान ने अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की।

और एक बार, जब सलमान ने कहा था-शादी करने के लिए मरा जा रहा हूं

– जून 2016 में ‘सुल्तान’ के प्रमोशनल इवेंट में यह कहकर सुर्खियां बटोरी थीं कि वे शादी करने के लिए मरे जा रहे हैं।
– तब उन्होंने कहा था, “प्यार के मामले में मैं काफी अनलकी रहा हूं। लेकिन लोगों की नजरों में मेरी छवि गलत बनी हुई है। दरअसल, मैं शादी करने के लिए मरा जा रहा हूं। हमेशा दूसरी पार्टी के एग्री होने का इंतजार करता रहता हूं।”
– सलमान ने इस दौरान यह भी कहा कि आदमी कुछ तय नहीं करता। महिला ही सब कुछ डिसाइड करती है।

Leave a Reply

Top