आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मिली बहुत ही बड़ी खुशखबरी, जानकर दिल ख़ुशी से झूम उठेगा

2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मिली बहुत ही बड़ी खुशखबरी, जानकर दिल ख़ुशी से झूम उठेगा


आपको यह जानकर काफी ख़ुशी होगी कि आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन का दामन लिया। हम आपको बता दें कि कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल ने उनका स्वागत किया।

upendra kushwaha joins congress कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि कुशवाहा देश की चिंता करते हैं। कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि हमारे बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी।

सही वक्त पर सही फैसला कर लेंगे। ये विचारधारा का गठबंधन है।

दिल्ली में कांग्रेस के दफ्तर में कुशवाहा के महागठबंधन में शामिल होने का एलान किया गया। इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव भी मौजूद थे।

पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को ठगा: तेजस्वी

इस मौके पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ये देश को बचाने की लड़ाई है। देश की संवैधानिक संस्थाओं जैसे सीबीआई, आरबीआई को बचाने की लड़ाई है।

नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के जनादेश के अपमान किया है। कुशवाहा जी का महागठबंधन में स्वागत है।

जीतन राम मांझी का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ये भी पहले एनडीए में थे लेकिन सही फैसला लेते हुए वो अलग हो गए। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठगा है, उन्होंने राज्य को कुछ नहीं दिया।

सीएम नीतीश कुमार खुद बताएं कि केंद्र से बिहार को क्या मिला है।

नीतीश कुमार ने मुझे और मेरी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की: उपेंद्र कुशवाहा

इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार जताया। एक तरफ पहले मेरा अपमान किया गया तो दूसरी तरह बाहें फैलाकर स्वागत किया गया।

राहुल गांधी और लालू यादव की तरफ से जो उदारता दिखाई गई, उसके लिए आभारी हूं। कुशवाहा ने कहा कि NDA से अलग होते समय भी मैंने कहा था कि विकल्प खुले हैं और आज हमने UPA में आने का फैसला कर लिया।

उन्होंने आगे कहा कि मैंने हमेशा बिहार के सामाजिक न्याय की चिंता की है, बिहार में लोगों का, युवाओं का दूसरे प्रदेशों में पलायन जारी है, ये ठीक नहीं है। बिहार के विकास के लिए हमारी पार्टी प्रतिबद्ध है लेकिन इसे कमजोर करने की कोशिश सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली के साथ मिलकर की।

इतना ही नहीं कुशवाहा ने तीन राज्यों में किसानों की कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस की सराहना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने वादे को पूरा किया। उनकी कथनी और करनी में समानता है।

Leave a Reply

Top