आप यहाँ पर हैं
होम > दुनिया (International) > मक्का में फर्श पर बैठकर गेम खेल रही चार महिलाओं की फोटो हुई वायरल, हुआ नया विवाद

मक्का में फर्श पर बैठकर गेम खेल रही चार महिलाओं की फोटो हुई वायरल, हुआ नया विवाद

मक्का: सऊदी अरब में महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां लगी हैं। फिल्में न देखने से लेकर घर से बाहर उन्हें बुर्के में रहना पड़ता है। इन पाबंदियों के बीच कुछ महिलाओं ने ऐसा कुछ कर दिया जिसके चर्चे सोशल मीडिया पर होने लगे हैं। चार महिलाओं की मक्का में बैठकर गेम खेलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। कई लोगों ने महिलाओं के गेम खेलने को गलत बताया है।

women playing game makkah मक्का

जमीन पर बैठकर गेम खेल रही महिलाएं

अधिकारियों की बात मानकर हटीं महिलाएं

मुस्लिमों की सबसे पवित्र जगह मानी जाने वाली मक्का में चार महिलाओं की गेम खेलती हुई तस्वीर वायरल हो गई है। चार महिलाएं बुर्के में जमीन पर बैठकर गेम खेल रही हैं। इस तस्वीर में जमीन पर कई महिलाएं बैठी हुई हैं लेकिन इन चार महिलाओं के गेम खेलने की तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। फोटो इतनी वायरल हो गई है कि मक्का के अधिकारियों ने इसपर बयान जारी किया है।

अधिकारियों की बात मानकर हटीं महिलाएं

Image result for makkah

 

अधिकारियों के दिए बयान के अनुसार, ‘पिछले शुक्रवार राज 11 बजे के आसपास सिक्योरिटी अधिकारियों ने परिसर में 4 महिलाओं को सीक्योंस बोर्ड गेम खेलते हुए देखा। हमने तुरंत महिला सिक्योरिटी अधिकारियों को वहां भेजा जिन्होंने उन्हें जगह की पवित्रता बताते हुए ऐसा न करने के लिए कहा।’ महिला अधिकारियों की बात सुनकर वो महिलाएं वहां से चली गईं। इसके बाद से ही इन महिलाओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

सोशल मीडिया पर खड़ा हुआ नया विवाद

Image result for makkah

सोशल मीडिया पर इनकी फोटो वायरल होने के बाद से नया विवाद खड़ा हो गया है। लोगों का कहना है कि इतनी पवित्र जगह पर महिलाओं को ऐसा नहीं करना चाहिए था। उनका व्यवहार ठीक नहीं था। वहीं कई लोगों ने महिलाओं का बचाव किया है। इससे पहले साल 2015 में कुछ युवाओं की मस्जिद-ए-नाबवी में कार्ड खेलते हुए तस्वीर वायरल हुई थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Leave a Reply

Top