आप यहाँ पर हैं
होम > दुनिया (International) > अनुशेष अंसारी अंतरिक्ष में कदम रखने वाली पहली महिला, एलियन को लेकर किया यह बड़ा खुलासा

अनुशेष अंसारी अंतरिक्ष में कदम रखने वाली पहली महिला, एलियन को लेकर किया यह बड़ा खुलासा

हम आपको बता दें कि अनुशेष अंसारी पहली महिला हैं जिन्होंने अंतरिक्ष में कदम रखा है। वैसे तो पेशे से अनुशेष अंसारी वैज्ञानिक, इलेक्ट्रीकल इंजीनियर लेखक और व्यवसाई हैं। अंतरिक्ष में जाने का सपना उन्होंने खुद पूरा किया है।

anushesh ansari अनुशेष अंसारी statement regarding aliens

अंसारी का जन्म ईरान में हुआ था, लेकिन उनका परिवार ईरान क्रांति के पांच साल बाद 1984 में यूएसए चला गया था।

कैसे बनी अंतरिक्ष यात्री?

अंसारी का अंतरिक्ष में जाने का सपना बचपन का ही था। उसे हमेशा ये जानने की उत्सुकता थी कि अंतरिक्ष में क्या है? लेकिन अंसारी को यह पता नहीं था कि कभी ऐसा दिन भी आएगा कि उसका ये सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने यह सपना पूरा करने में उनकी बहुत मदद की।

अंसारी का मानना है कि यदि आप अपने परिवार को यह दिखाते हैं कि आपमें टैलेंट है और आप यह कर सकते हैं तो निश्चित ही परिवार आपकी मदद करता है।

अनुशेष अंसारी का मानना है कि अंतरिक्ष में जाने से आप खुद के बारे में बहुत कुछ जान पाते हैं। यह आपको अपने बारे में जानने का मौका देता है। उनका कहना है कि मुझे किताब लिखने का खयाल अंतरिक्ष से लौटने के बाद ही आया।

क्या एलियन होते हैं?

इस सवाल पर अंसारी ने तपाक से जवाब दिया कि हां मैं 100% यकीन करती हूूं कि एलियन होते हैं। उनका मानना है कि अभी ब्रह्माण्ड में बहुत कुछ खोजने के लिए बाकी है और अभी हम बहुत छोटे हिस्से के बारे में जानते हैं।

क्या हैं युवाओं के लिए राय? इस सवाल पर अंसारी कहती हैं कि व्यक्ति को जीवन में रुकना नहीं चाहिए। बहुत सी चीजें आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं। खुद को रोकना नहीं चाहिए। दुनिया में सीमाओं जैसी कोई चीज नहीं है।

One thought on “अनुशेष अंसारी अंतरिक्ष में कदम रखने वाली पहली महिला, एलियन को लेकर किया यह बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Top