AAJ News India – Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, हिन्दी समाचार

भारतीय सेना ने रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ उठाया बहुत बड़ा कदम

रोहिंग्या मुसलमान जो म्यांमार से अपनी जान बचा कर भारत में घुसना चाह रहे हैं उनको रोकने के लिए बीएसए बॉडर पर मिर्ची बम का इस्तेमाल कर रही है। भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में जहां की सीमा बांग्लादेश से लगी है वहां पर बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुस्लिम भारत में घुसने के फिराक में है।

लेकिन बॉर्डर की निगरानी कर रही बीएसएफ इन शरणार्थियों को भारत की सीमा पर घुसने से रोकने के लिए मिर्ची बम और स्टन ग्रेनेड यानी कि बेहोश कर देने वाले ग्रेनेड का इस्तेमाल कर रही है।

बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने रायटर को दिल्ली में बताया कि हम रोहिंग्या मुसलमानों को कोई शारीरिक क्षति नहीं पहुंचाना चाहते हैं और ना हीं उन्हें गिरफ्तार करना चाहते हैं, लेकिन रोहिंग्या मुस्लिम भारत की सीमा के अंदर नहीं आ सकते हैं।

इस अधिकारी ने आगे बताया, ‘रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में घुसने से रोकने के लिए हम मिर्ची स्प्रे का भी इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन वहां पर हालात तनावपूर्ण हैं।