आप यहाँ पर हैं
होम > दुनिया (International) > अनोखी घटना: शादी के 19 साल बाद पति को पता लगा कि पत्नी मर्द हैं

अनोखी घटना: शादी के 19 साल बाद पति को पता लगा कि पत्नी मर्द हैं

बेल्जियम: एक सफल शादी के 19 साल गुजारने के बाद एक व्यक्ति को पता चला कि उसकी पत्नी दरअसल एक मर्द है। ये वाकया बेल्जियम के एक शख्स के साथ हुआ है। अपने आप में अजीबोगरीब इस वाकये से आस पास के लोग काफी हतप्रभ हैं।अजीबोगरीब दावा बेल्जियन निवासी जेन ने किया है।

जेन की उम्र इस समय 64 साल है और उनकी पत्नी मोनिका की उम्र 48 साल है, दोनों ने 19 साल पहले शादी की थी। लोगों को इस बात पर आश्चर्य हो रहा है कि शादी के 19 साल बाद कोई पति यह कह रहा है कि उसकी पत्नी औरत नहीं मर्द है। जेन की पत्नी मोनिका इंडोनेशियन हैं, उन्होंने कहा, ‘बेल्जियन अथॉरिटी ने उनकी पहचान को लेकर संदेह जताया था लेकिन डॉक्यूमेंट्स की जांच पड़ताल के बाद कोई आपत्ति नहीं जताई।’ जेन ने आगे कहा,’मैं अपनी बीवी को बेल्जियम लाया था और यहां लाने में काफी परेशानी हुई थी। कोर्ट को भी मोनिका की लैंगिक पहचान और उससे जुड़े डॉक्यूमेंट्स पर गंभीर संदेह जताया था। लेकिन कोर्ट ने बाद में कुछ नहीं कहा।’

Top