आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > आंकड़े: भारत की 14.23 प्रतिशत मुस्लिम आबादी में 25 प्रतिशत हैं भिखारी, यानि हर चार में एक

आंकड़े: भारत की 14.23 प्रतिशत मुस्लिम आबादी में 25 प्रतिशत हैं भिखारी, यानि हर चार में एक

नई दिल्ली: देश में हर चौथा भिखारी मुस्लिम समुदाय से है। भारत की कुल जनसंख्या में मुसलमान 14.23 प्रतिशत की आबादी में हैं। वहीं एक हैरान कर देने वाले आंकडें अनुसार देश के भिखारियों में 25 प्रतिशत आबादी सिर्फ मुस्लिमों की है।  2011 की जनगणना के आधार सरकार की तरफ से जारी की गई लिस्ट के अनुसार कोई काम न करने वाले कुल लोगों में से 3.7 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें भारत सरकार ने ‘भिखारियों’ की लिस्ट में रखा है।88

एक अंग्रेजी अख़बार में छपी इस लिस्ट के बारे में खबर अनुसार ‘भिखारी’ की श्रेणी में अधिकतर वह लोग आते हैं, जिन्हें या तो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है या फिर सामान्य रूप से प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 72.89 करोड़ लोग ऐसे हैं जो कोई काम नहीं करते हैं। जिनमे 3.7 लाख लोगों को भिखारी वर्ग में रखा गया है और उनमें से भी 25 फीसदी यानी 92,760 लोग मुस्लिम हैं।

2001 की जनगणना अनुसार उस वक्त देश में भिखारियों की संख्या 6.3 लाख थी, जो 2011 की जनगणना में करीब 41 फीसदी घटकर 3.7 लाख हो गई है। इन आकंड़ों के हिसाब से इस समय देश में 79.8% हिन्दू हैं जबकि इसके मुकाबले में सिर्फ 2.68 लाख लोग ही भिखारी वर्ग में आते हैं। वहीं ईसाईयों के आंकड़ों अनुसार देश में ईसाई 2.3% हैं जबकि भिखारियों में इनकी हिस्सेदारी 0.88% (करीब 3,303 लोग) है। इस लिस्ट अनुसार बाकि धर्म-समुदाय-पंथों में भिखारियों में 0.52 फीसदी बौद्ध, 0.45 फीसदी सिख, 0.06 फीसदी जैन और बाकी की हिस्सेदारी 0.30% है। वहीं लिंग अनुसार भिखारियों में 53.13% पुरुष जबकि 46.87% महिला भिखारी शामिल हैं।

Top