आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > जानिए, एक ऐसा शख्स जो बिना अपनी पहचान बताये कर रहा है फेसबुक पर परेशान लोगो की मदद

जानिए, एक ऐसा शख्स जो बिना अपनी पहचान बताये कर रहा है फेसबुक पर परेशान लोगो की मदद

नई दिल्ली: आज कल एक शख्स फेसबुक पर है। जो लोगों की मदद करता है। उसे आज तक किसी ने भी नहीं देखा है और न ही कोई उसका नाम जानता है। मूल रूप से हिमाचल और वर्तमान में दिल्ली में रहने वाले यह शख्स।

सेवक उनका असली नाम नहीं है। यह उस शख्स का परिचय है। जो फेसबुक पर बीमार लोगों की मदद के लिए की गई पोस्ट पर सहायता के लिए तत्पर रहता है। उनको इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि बीमार कहां से और किस जाति का है। वह अब तक हल्द्वानी और आस-पास के सात लोगों की मदद कर चुके हैं। वक्त ऐसा है कि लोग सड़क पर तड़पते व्यक्ति को छोड़ जाते हैं।

अपना नाम किसी को नहीं बताते। उनके काम को देखते हुए यह नाम आरटीआइ कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा ने उन्हें दिया है। चड्ढा ने फेसबुक पर बागेश्वर के एक बच्चे के इलाज की मदद के लिए पोस्ट डाली थी। एक सप्ताह बाद फेसबुक आइडी पर दर्ज उनके नंबर पर फोन आया और बच्चे की मदद करने की इच्छा जाहिर की। बच्चा तो नहीं रहा, लेकिन सेवक ने उस बच्चे की दोनों बहनों की पढ़ाई का जिम्मा उठाने का प्रस्ताव रख दिया।

Top