लॉस एंजिलिस: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| शनिवार को लास वेगास में ट्रंप की एक रैली में युवक ने सिक्योरिटी गार्ड से बंदूक छीनकर ट्रंप पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन इसके पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया|
मूलतः ब्रिटेन के रहने वाले इस शख्स का नाम माइकल स्टीवन सैंडफोर्ड है। अधिकारिक जानकारी के मुताबिक ट्रेजर आइलैण्ड कसीनो में रैली के बाद स्टीवन सैंडफोर्ड ऑटोग्राफ लेने के बहाने ट्रंप के नज़दीक पहुंचा और एक सुरक्षा कर्मी की बंदूक छीनकर ट्रंप पर हमले की कोशिश की। लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे तुरंत दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान स्टीवन सैंडफोर्ड ने बताया कि वो ट्रंप को मारने की योजना पिछले साल से ही बना रहा था। उसने यह भी बताया कि गोली चलाने की ट्रैनिंग लेने के लिए पहली बार वो अभी कुछ दिन पहले ही लास बेगास की एक फायरिंग रेंज में गया था। उसने यह भी बताया कि वो जानता था कि एक दो फायर करने के बाद ही सुरक्षाकर्मी उसे मार देंगे इसलिए वो ट्रंप पर नज़दीक से हमला करना चाहता था। उसने यह भी कहा कि अगर वो बेगास की रैली में कोशिश न कर पाता तो फिनिक्स में प्रयास करता। उसने फिनिक्स की रैली के लिए टिकट खरीद लिया था।