आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल को बताया दूसरा रामवृक्ष यादव

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल को बताया दूसरा रामवृक्ष यादव

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना मथुरा कांड के मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव से कर दी। मनोज तिवारी का कहना है कि मथुराकांड के रामवृक्ष यादव और केजरीवाल में काफी समानताएं हैं।

केजरीवाल भी रामवृक्ष की तरह पूरी संवैधानिक व्यवस्थाओं के खिलाफ हैं। केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देते हैं। सीबीआई को सरकार का गुंडा बताते हैं। पुलिस को गरियाते हैं। तिवारी ने कहा कि दिल्ली सीएम पद पर केजरीवाल जैसा व्यक्ति बैठा है। उनके विधायक पत्नी को मारते हैं, औरत को छेड़ते हैं, घोटाला करते हैं। क्या भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ऐसे ही थे। तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ने अपने विधायकों की तुलना स्वतंत्रता सेनानी से की, इसके लिए वे तुरंत माफी मांगे, क्योंकि यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। तिवारी ने कहा कि मथुरा के रामवृक्ष यादव और केजरीवाल में समानता है।

केजरीवाल पूरी संवैधानिक व्यवस्थाओं के खिलाफ हैं, वे प्रधानमत्री को गाली देते हैं, सीबीआई को गुंडा बताते हैं। पुलिस को गाली देते हैं, सरकार को गाली देते हैं। तिवारी ने केजरीवाल को उनके उस बयान पर भी घेरा जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली भाजपा की वजह से दिल्ली की सरकार नहीं चल पा रही है। उन्हें कोई बताए क्यों हमने कहा था कि २१ संसदीय सचिव बनाओ, महिलाओं को प्रताडि़त करो। केजरीवाल बयान देने का नाटक कर रहे हैं।

Top