आप यहाँ पर हैं
होम > बॉलीवुड (Bollywood) > यह है सलमान-ऐश्वर्या के अलग होने की दर्द भरी दास्तान

यह है सलमान-ऐश्वर्या के अलग होने की दर्द भरी दास्तान

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी दमदार एक्टिंग के साथ- साथ कॉन्ट्रोवर्सी के लिए भी जाने जाते हैं। ऐश्वर्या राय के साथ उनका ब्रेकअप भी किसी कॉन्ट्रोवर्सी से कम नहीं है। आज भी दोनों के दिल में कहीं न कहीं कोई कसक रह गई है। इस बात से सब वाकिफ है कि सलमान को बहुत गुस्सा आता है। सलमान का गुस्सा ही उनके और ऐश्वर्या के ब्रेकअप की वजह बन गया।

सलमान और ऐश्वर्या की लव- स्टोरी से ज़्यादा उनके ब्रेकअप की चर्चा हुई। सलमान खान और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय का अफेयर और इसके अंत के बारे में सभी जानते हैं। लेकिन इन दोनों के बीच की कुछ ऐसी बातें हैं जिसके बारे में आज भी बेहद कम लोग ही जानते हैं। एक वक्त था जब सलमान-ऐश्वर्या के प्यार की लोग मिसाल दिया करते थे लेकिन ऐश्वर्या ने हैरान कर देने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि सलमान के साथ उनका रिश्ता नार्मल नहीं था।सलमान के साथ ऐश्वर्या अक्सर खौफ़ के साए में रहती थीं। सलमान खान के बारे में ऐश्वर्या ने मीडिया के सामने अपना खौफ़ ज़ाहिर किया था। ऐश्वर्या ने कहा था की सलमान अक्सर उनके कैरेक्टर पर शक करते थे और शराब के नशे में उन्हें मारते पिटते थे।

सलमान-ऐश्वर्या के ब्रेकअप की उस खौफ़नाक रात के बारे में बताते हुए ऐश्वर्या ने कहा था की सलमान नशे की हालत में उनके घर आये और चिलाते हुए दरवाज़े को पीटने लगे। ऐश्वर्या ने जवाब नहीं दिया तो सलमान तब तक दरवाज़ा पिटते रहे जब तक उनका खून नहीं निकला। इस खौफ़नाक रात के बाद ऐश्वर्या के पिता ने सलमान खान के खिलाफ एफआयआर दर्ज करवाई थी। ऐश्वर्या का कहना था की उन्होंने सलमान के लिए सबकुछ किया था लेकिन फिर भी सलमान खान उन्हें गुस्सा करते। सलमान का गुस्सा, नशा, मारपीट के अलावा उनके शक करने की आदत और इलज़ाम के कारण उन्होंने सलमान से दूर होने में भलाई समझी थी। ऐश्वर्या ने अपने खुलासे में यह भी कहा की सलमान ने उन्हें धमकी तक दे डाली थी। हालाँकि सलमान ने बाद में इस बात को कबूल भी किया था। सलमान के मुताबिक़ वो ऐश्वर्या से कमिटमेंट चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या उन्हें कमिटमेंट नहीं दे रही थी और यही उनके ब्रेकअप का कारण है।

Top