आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > वरुण गांधी ने किया बीजेपी छोड़ कांग्रेस में जाने का जोरदार खंडन

वरुण गांधी ने किया बीजेपी छोड़ कांग्रेस में जाने का जोरदार खंडन

नई दिल्ली: भाजपा उपाध्यक्ष और सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी ने उन खबरों का जोरदार खंडन किया है, जिसमें उनके और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

वरुण गांधी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि ऐसा जो लोग सोचते भी हैं, वो उनका पागलपन है। जिन्हें हमारे बारे में थोड़ी सी भी जानकारी है, वो ऐसा सोचने की गलती नहीं करेंगे। वरुण गांधी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर को लेकर कहा कि सोशल मीडिया आजकल बौद्धिक उल्टियां करने के अड्डे के रूप में तब्दील हो चुका है। उन्होंने ऐसी किसी भी बात का जोरदार खंडन करते हुए कहा कि उनके परिवार के बारे में थोड़ी सी भी जानकारी रखने वाले इस बात को समझ सकते हैं कि ये कभी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी में थे, हैं और हमेशा रहेंगे। वो पार्टी के अभिन्न अंग हैं, और इससे दूरी के बारे में वो सोच भी नहीं सकते।

Top