आप यहाँ पर हैं
होम > दुनिया (International) > हमेशा विवादों में रहती थी पाकिस्तानी मॉडल कंदील, क्रिकेटर धर्मगुरु किसी को नहीं बख्शा था

हमेशा विवादों में रहती थी पाकिस्तानी मॉडल कंदील, क्रिकेटर धर्मगुरु किसी को नहीं बख्शा था

लाहौर: कंदील को उनके छोटे भाई ने गला दबाकर मार डाला। वह कंदील को वीडियो शूट और मॉडलिंग करने से मना करता था लेकिन कंदील ने उसकी बात नहीं सुनी। कंदील अपने बयानों और वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रहती थीं।

कंदील ने एक बार पीएम मोदी को धमकी दी थी। इसमें उन्होंने मोदी को चायवाला और डार्लिंग कहते हुए धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान अमन पसंद देश है उसे कमजोर ना समझा जाए।

तब कंदील ने कहा था कि अगर शाहिद भारत को वर्ल्ड टी-20 में हरा देंगे तो वह स्ट्रिप डांस करेंगी। हालांकि, पाकिस्तान हार गया और फिर कंदील ने दूसरा वीडियो बनाकर शाहिद को गालियां दीं।
ईद से पहले कंदील ने एक मौलवी के साथ फोटो पोस्ट की थी। फोटो के सामने आने के बाद काफी हंगामा हुआ और इस मौलवी को भी पद से हटा दिया गया।

कंदील बलोच ने पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल पर भी आरोप लगाए थे। कंदील के मुताबिक, अकमल ने उनसे उनके लिए कपड़े उतारने के लिए कहा था।

कंदील ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस बोल्ड वीडियो को लोगों ने काफी पंसद किया लेकिन उनकी आलोचना करने वालों की भी कमी नहीं थी।

Top