आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > महिला सिंगर से चलती कार में 3 घंटे तक गैंगरेप

महिला सिंगर से चलती कार में 3 घंटे तक गैंगरेप

कोलकाता: यहां 26 साल की एक महिला सिंगर से चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला को बदमाशों ने साल्ट लेक इलाके से अपनी कार में खींच लिया। करीब 3 घंटे तक गैंगरेप के बाद बदमाशों ने खून से लथपथ महिला को सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विक्टिम वीआईपी रोड पर एक बार में गाना गाती है। बयान के मुताबिक, रविवार रात बार में अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद वह सेक्टर 5 के एक कैफे में जाने के बारे में सोच रही थी। उसने ऐप की मदद से कैब बुलाई और उससे साल्ट लेक के सेक्टर 5 के आरडीबी सिनेमा पहुंची। ये महिला कोलकाता में नई थी। एक शख्स ने उसकी मदद करने की बात कही। तब महिला ने उससे पता पूछा। उस शख्स ने गलत पता बताया।

बयान के मुताबिक, जैसे ही महिला ने बताए रास्ते पर चलना शुरू किया, उसने देखा कि पता बताने वाला शख्स फोन पर किसी से बात कर रहा है। चंद मिनट बाद एक कार महिला के सामने आकर रुकी और 4 लोगों ने उसे कार में घसीट लिया। कथित रूप से महिला के साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया। तड़के 3.30 बजे कार साल्ट लेक में बैसाखी के पास रुकी। महिला ने खिड़की खोलकर मदद के लिए आवाज लगाई। इससे चारों आरोपी डर गए और महिला को कार से बाहर फेंककर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, महिला सड़क पर पड़ी रही। एक टैक्सी ड्राइवर ने उसे देखा, पुलिस को इन्फॉर्म किया और उसे हॉस्पिटल लेकर गया। फिलहाल महिला एडमिट है। महिला गहरे सदमे में है। उसके शरीर पर काफी निशान हैं। मेडिकल टेस्ट में भी रेप की पुष्टि हुई है। बता दें कि शुरुआत में पुलिस केस फाइल नहीं कर रही थी। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद FIR दर्ज की गई।

Leave a Reply

Top