आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > आरएलडी के सुप्रीमो अजि‍त सिंह सपा के साथ गठबंधन कर राज्यसभा जाएंगे

आरएलडी के सुप्रीमो अजि‍त सिंह सपा के साथ गठबंधन कर राज्यसभा जाएंगे

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के सुप्रीमो अजि‍त सिंह समाजवादी के साथ गठबंधन कर राज्यसभा जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि‍ सपा के साथ गठबंधन को लेकर मुलायम और अजित की मीटिंग हुई।

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए मुलायम ने यह सियासी दांव चला है। पहले मुलायम चाहते थे कि रालोद का विलय सपा में कर दिया जाए लेकिन अजि‍त सिंह इसके लिए तैयार नहीं थे। पश्चिमी यूपी में बेहतर प्रदर्शन को लेकर अब मुलायम गठबंधन के लिए तैयार हो गए हैं। अजीत सिंह दोबारा से समाजवादी पार्टी के खेमे में आएंगे। जिससे यूपी में सपा की दोबारा सरकार बना सकें। ये समाजवादी पार्टी का नया दांव है।

वहीं यूपी में कितनी सीटों पर आरएलडी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेगें इसका फैसला अजीत सिंह और सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह के साथ होने वाली बैठक के बाद तय होगा। आरएलडी चीफ अजीत सिंह के आवास पर होने वाली पहले चरण की बैठक में कुछ अहम निर्णय आज लिए जा सकते है। वहीं सपा और आरएलडी के इस गठबंधन के बाद यूपी में सियासी पारा चढ़ने लगा है।

सूत्रों का कहना है अजि‍त सिंह को राज्यसभा भेजने के लिए मुलायम सिंह यादव अपने एक राज्यसभा कैंडिडेट की कुर्बानी देंगे। इसमें विशम्भर निषाद और रेवती रमण सिंह के नाम की चर्चा है। हालांकि आखिरी फैसला मुलायम ही करेंगे। यूपी विधानसभा में रालोद के 8 सदस्य हैं जबकि छोटी पार्टियों के 10 सदस्य हैं। उनमें छह नि‍र्दलीय हैं। इन सबको मिलाकर भी अजि‍त सिंह राज्यसभा नहीं जा सकते थे। उन्हें लंबे समय से समर्थन की तलाश थी। कांग्रेस भी उन्हें समर्थन नहीं दे पा रही थी क्योंकि उसे अपने कोटे से कपिल सिब्बल को भेजना है। ऐसे में अब सपा के सहारे ही अजित राज्यसभा जा सकते हैं।

Leave a Reply

Top