आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > दुल्हन के दरवाज़े पर बारात पहुंचने के बाद खुला राज, दूल्हा और बारातियों को बंधक बनाया जमकर की पिटाई

दुल्हन के दरवाज़े पर बारात पहुंचने के बाद खुला राज, दूल्हा और बारातियों को बंधक बनाया जमकर की पिटाई

रुद्रपुर: राजस्थान के एक गांव परनिया का निवासी अशोक मंडल तलाकशुदा है। उसका दुबारा शादी करने के लिए अशोक के भाई निरंजन काफी समय से लड़की देख रहा था। दो महीने पहले उनकी मुलाकात राजस्थान पिपरिया गांव घूमने आई रुद्रपुर की एक महिला बिचौलिया से हो गई। उसने महिला से अपने भाई की शादी के लिए लड़की ढूंढने के लिए कहा, जिसके बाद उस बिचौलिया ने अशोक की शादी कराने के लिए उसके भाई से पांच हजार रुपये की मांग की।

जिसके बाद उसके भाई ने ने उसे दो हजार रुपये एडवांस दे दिया। जिसके कुछ दिन बाद उसने निरंजन से रुद्रपुर के रवींद्रनगर की एक लड़की का जिक्र किया तो निरंजन शादी कराने को तैयार हो गया। दोनों परिवारों को आपस में मिलवा दिया और बात पक्की हो गई। तय रिश्ते के मुताबिक राजस्थान से दूल्हा पक्ष यहां पहुंचा। वैवाहिक रस्मे निभाई जा रही थी। तभी दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के तलाकशुदा होने और धोखे से शादी रचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

तब दुल्हन पक्ष वालों ने दूल्हा और बारातियों को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की। तभी किसी ने इस बीच पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा पक्ष को दुल्हन पक्ष के चंगुल से बचाया। दूल्हा अशोक व भाई निरंजन ने महिला बिचौलिया पर गुमराह करने व लूटने का आरोप लगाया है। बताया कि उन्होंने बिचौलिया को पहले ही तलाकशुदा होने की जानकारी दी थी, लेकिन उसने दुल्हन पक्ष से यह बात छिपाई।

Top