आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > बुलंदशहर गैंग रेप: मुख्य आरोपी सलीम सहित दो ओर हुए गिरफ्तार, मेरठ के मावाना से हुई गिरफ़्तारी

बुलंदशहर गैंग रेप: मुख्य आरोपी सलीम सहित दो ओर हुए गिरफ्तार, मेरठ के मावाना से हुई गिरफ़्तारी

लखनऊ: बुलंदशहर गैंगरेप मामले में पुलिस ने सफलता हासिल कर मुख्य आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। सलीम के साथ दो और शख्स को भी हिरासत में लिया गया है। यूपी पुलिस ने सोमवार देर शाम मेरठ के मावाना में छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ितों ने आरोपियों की पहचान कर ली है। आरोपियों की पहचान करने आया पीड़ित परिवार अपने आप को रोक न सका और आरोपियों को एक थप्पड़ जड़ दिया। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी देने के लिए आईजी नोएडा में मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस करेंगे। साथ ही वह बुलंदशहर गैंगरेप के आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाए गए विशेष अभियान का खुलासा करेंगे। बुलंदशहर गैंगरेप में बावरिया गैंग की भूमिका बताई जा रही है। क्योंकि पकड़े गए तीनों आरोपी छैमार-बावरिया गिरोह के सदस्य हैं। मुख्य आरोपी सलीम सहारनपुर का रहने वाला है। उसपर हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार समेत लगभग तीन दर्जन मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी का नाम जुबैर बताया जा रहा है जबकी तीसरे आरोपी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है, पुलिस उसकी शिनाख्त कर रही है।

Top