आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > एक बार फिर कांग्रेस ने दी बीजेपी को मात, इस जगह हासिल की बड़ी जीत

एक बार फिर कांग्रेस ने दी बीजेपी को मात, इस जगह हासिल की बड़ी जीत

हम आपको बता दें कि कर्नाटक में शनिवार को हुए कड़े मुकाबले वाले उपचुनावों के नतीजों में सत्तारूढ़ जनता दल (सेक्युलर) और कांग्रेस के गठबंधन को मतदाताओं का जोरदार तरीके से समर्थन मिला है। हम आपको यह भी बता दें कि गठबंधन के उम्मीदवारों ने मंगलवार (6 नवंबर, 2018) को विधानसभा की दोनों सीटों पर जीत हासिल कर ली और तीन में से दो लोकसभा सीटों पर भी जीत दर्ज कर ली है।

bjp lose karnataka elections कांग्रेस

ये उपचुनाव 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के लिए बड़ा झटका हैं, जो बेल्लारी लोकसभा सीट हार चुकी है। बेल्लारी सीट को विवादित खनन माफिया-रेड्डी बंधुओं का मजबूत गढ़ माना जाता है।

बेल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वीएस उगरप्पा 2,43,161 मतों के अंतर से विजयी हुए। उन्होंने भाजपा की जे शांता को हराया जो रेड्डी बंधुओं के मुख्य सहयोगी तथा इसी सीट से पूर्व सांसद बी श्रीरामुलु की बहन हैं।

मांड्या लोकसभा सीट पर जद(एस) के एलआर शिमरामे गौड़ा, भाजपा के नए चेहरे एवं पूर्व अधिकारी डॉक्टर सिद्धरमैया से 3,24,943 मतों से जीत गए हैं। पुराने मैसुरु क्षेत्र के वोक्कालिगा पट्टी में पड़ने वाला मांड्या जद(एस) का परंपरागत गढ़ माना जाता है।

भाजपा ने शिमोगा लोकसभा सीट जीत ली है, ये सीट विपक्ष के नेता बीएस येदियुरप्पा का गढ़ मानी जाती है। उनके बेटे बी वाई राघवेंद्र ने जद(एस) के मधु बंगरप्पा को 52,148 मतों से हरा दिया है। मधु पूर्व मुख्यमंत्री दिवं`गत एस बंगरप्पा के बेटे हैं।

इसके अलावा रामनगर विधानससभा सीट पर मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के एल चंद्रशेखर पर 1,09,137 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। चंद्रशेखर ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था लेकिन आधिकारिक तौर पर वह पार्टी के उम्मीदवार बने रहे।

चंद्रशेखर चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन कुछ ही हफ्ते वापस कांग्रेस का दामन थामकर उन्होंने भगवा पार्टी को बड़ा झटका दिया था। उत्तरी कर्नाटक में पड़ने वाली, जामखंडी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार आनंद न्यामगौड़ा ने 39,480 मतों के अंतर से भाजपा के श्रीकांत कुलकर्णी को हराया दिया है।

Image result for congress win in karnataka 2018

सड़क हादसे में पिता और विधायक सिद्धू न्यामगौड़ा की मौत के बाद उन्हें सहानुभूति का लाभ मिला। बता दें कि इन तीनों से सीटों पर उप चुनाव इसलिए कराने पड़े क्योंकि येदियुरप्पा (शिमोगा), श्रीरामुलु (बेल्लारी) और जेडीएस के सीएस पुट्टाराजू ने राज्य में इस विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

राज्य में गठबंधन कर सरकार चला रही कांग्रेस और जेडीएस उप चुनाव में भी साथ आए हैं। तीन लोकसभा सीटों में कांग्रेस ने बेल्लारी से अपना उम्मीदवार उतारा है जबकि जेडीएस ने शिमोगा और मांड्या से अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारा।

Leave a Reply

Top