आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > कांग्रेस ने इस जगह बीजेपी को चटाई धूल, भारी मतों से जीत दर्ज की

कांग्रेस ने इस जगह बीजेपी को चटाई धूल, भारी मतों से जीत दर्ज की

हम आपको बता दें कि कांग्रेस ने गुजरात चुनाव में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन फिर भी ईवीएम मशीन में गड़बड़ी होने के कारण कांग्रेस गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव हार गई|

congress कांग्रेस wins in punjab

इस बात को लेकर कहीं न कहीं पार्टी के अंदर थोड़ा सा दुःख तो है लेकिन जिस तरीके से राहुल गाँधी ने इस चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरा था वो भी बरक़रार है और वो इस हार को एक अच्छे तरीके से ले रहे हैं और हालाँकि हार के बाद भी उनकी परफोर्मेंस पिछले चुनावों से काफी बेहतर रही है तो आगे और भी बेहतर करने के लिए पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ तैयार हैं |

पंजाब से आई कांग्रेस के लिए खुशखबरी

जहाँ एक ओर चुनावी परिणाम की वजह से जो कि गुजरात और हिमाचल से हैं उनसे कांग्रेस होती हताश है लेकिन इस हताशा को पंजाब से आई खबर ने थोड़ी राहत दी है| दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि पंजाब में अभी सत्ता में कांग्रेस की ही सरकार है और यहाँ से बड़ी खुशखबरी ये आरही है कि यहाँ पर हुए नगरपालिका परिषद् और नगर पंचायत के चुनावों में 29 सीटें नगरपालिका में और 20 सीटें नगर पंचायतों की कांग्रेस ने अपने खाते में दर्ज कराई हैं|

 

414 वार्डस में से कांग्रेस ने 276 पर जीत दर्ज की

यहाँ पर वार्डस के जो चुनाव हुए थे उनमे कुल 414 जगहों पर कांग्रेस ने हिस्सेदारी ली थी और इसमें से उसके खाते में कुल 276 सीटें आई हैं| वहीँ दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल को यहाँ पर 37 सीटों पर ही तसल्ली करनी पड़ी है |

Image result for congress wins in punjab

वहीं अगर बात करें भाजपा की तो भाजपा को सिर्फ 15 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा है | आम आदमी पार्टी को  1 और वहीँ निर्दलीय लोगों ने 94 सीटों पर अपनी दावेदारी ठोकी |

नगरनिगम के चुनावों की वोटिंग रविवार को हुई थी और यहाँ पर कांग्रेस ने राज्य के सभी तीन नगर निगमों अम्रतसर, जालंधर और पटियाला में अपनी जीत का परचम लहराया है |

पटियाला एमसी में 60 में से 59 वार्ड में जीती कांग्रेस

लुधियाना नगर निगम के लिए अभी चुनाव नहीं हुई है क्योकि यहाँ पर मतदाता सूची ठीक से अपडेट नहीं हुई थी | कांग्रेस ने अमृतसर एमसी के 85 वार्डस में से 64 सीटें अपने नाम दर्ज की जबकि अकाली दल को यहाँ पर सिर्फ 7, भाजपा को 6 और निर्दलीय लोगों को 8 सीटें मिली हैं | वहीं पटियाला में कुल 60 वार्डस में चुनाव था जिसमे से कांग्रेस को 59 पर जीत मिली है |

ये बोले पंजाब के सीएम

यहाँ के कांग्रेस के सीएम अमरिंदर सिंह ने इस जीत पर हर्ष जताते हुए कहा कि 32 म्युनिसिपल कमेटी में से 31 हमने जीत हासिल की है | उनका कहना था कि ये जीत उनके सिद्धांतों और नीतियों पर जनता की ओर से लगायी गयी मोहर है |

देखिये वीडियो:-

Leave a Reply

Top