आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > मोदी सरकार की जनता पर मार: फिरसे महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

मोदी सरकार की जनता पर मार: फिरसे महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

नई दिल्ली: हम आपको बता दें कि मोदी सरकार एक ओर कहती है कि पेट्रोल और डीजल के दाम ठीक हैं। लेकिन हकीकत तो कुछ और ही है। दिल्ली में बुधवार को डीजल का दाम बढ़कर 60.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

petrol पेट्रोल diesel price hike

वहीं पेट्रोल के दाम 70.53 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार तेल के दाम इसलिए बढ़ रहे हैं क्योकि कच्चे तेल का दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहा है।

जिम्मेदारी राज्य सरकारों की

बताया गया कि साल 2015 की मई के बाद इस समय कच्चे तेल का दाम अपने उच्चतम स्तर पर है जो प्रति बैरल 68 डॉलर है। देश के 4 महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम 3 अक्टूबर, 2017 के बाद से उच्चतम हैं। वहीं इस पूरे मसले पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि अब लोगों को राहत पहुंचाने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है।

राज्य सरकारें भी टैक्स लगाती हैं

प्रधान ने कहा कि ‘पेट्रोल और डीजल पर सिर्फ केंद्र सरकार टैक्स नहीं लगाती बल्कि राज्य सरकारें भी टैक्स लगाती हैं। केंद्र सरकार ने प्रति लीटर 2 रुपए एक्साइज ड्यूटी में कमी की है, अब समय है कि कि राज्य सरकारें भी वैट कम कर लोगों को राहत दें।’ गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड ने 3 अक्टूबर को वैट कटौती की थी। लेकिन अन्य सरकारों ने इससे इनकार कर दिया है।

सरकार ने अनुमान लगाया था कि

इससे पहले सरकार ने अनुमान लगाया था कि कच्चे तेल की कीमत 55 डॉलर प्रति बैरल रहेगा, लेकिन दिसंबर तक यह कीमतें काफी बढ़ गई, ऐसे में अगर यह कीमतें इस वर्ष नहीं कम होती हैं तो कीमतें और बढ़ सकती हैं। वर्ष 2014 से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी हुई, लेकिन आम लोगों को इसका कोई लाभ नहीं हुआ। ऐसे में आने वाले समय में जिस तरह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, उसका भार आम लोगों पर पड़ सकता है। जिस स्तर से लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है उसे देखे तो पेट्रोल के दाम 80 रुपए तक जा सकते हैं।

एक्साइज ड्यूटी को कम कर दिया था

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने अक्टूबर माह में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी के लिए एक्साइज ड्यूटी को कम कर दिया था, लेकिन एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत जहां 70 रुपए पहुंच गई है तो डीजल भी 61 रुपए तक पहुंच गया है। लेकिन जिस तरह से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है उसकी वजह से इसके दाम कम होने की बजाए बढ रहे हैं।

Leave a Reply

Top