आप यहाँ पर हैं
होम > ब्लॉग (Blog) > जानिये एक ऐसे देश के बारे में जहां नहीं होता कोई भी अपराध, पुलिस किसे कहते हैं यहां के लोगों को मालूम नहीं

जानिये एक ऐसे देश के बारे में जहां नहीं होता कोई भी अपराध, पुलिस किसे कहते हैं यहां के लोगों को मालूम नहीं

शायद ही आपने ऐसे देश के बारे में सुना होगा जहाँ पर न तो कोई फ़ौज है और न ही कोई नेवी। अगर आपको नहीं मालूम है तो चलिए अब हम आपको बताते हैं ऐसे ही देश के बारे में। हम बात करेंगे आइसलैंड की।

safest country iceland आइसलैंड

सिर्फ इतना ही नहीं इस बीच हम आपको इस देश से जुड़ी कई चौंकाने वाली जानकारियां भी शेयर करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

यूं तो सुरक्षा के लिहाज से से दुनिया के तमाम देशों ने फौज और नेवी की व्यवस्था की हुई लेकिन यूरोप का एक छोटा सा देश ऐसा है जहां न कोई फौज है और न ही नेवी। इसके बावजूद यहां का क्राइम रिकॉर्ड न के बराबर है।

इस देश का नाम आइसलैंड है। यह देश दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी यहां की पुलिस बंदूक लेकर कभी नहीं घूमती।

इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत देश भी माना जाता है। यह देश पश्चिमी यूरोप के हिस्से में बसा हुआ है, जो की पूरी दुनिया को आकर्षित करता है। यहां समुद्र के किनारे बिना कपड़ों के घूमना आम बात है।

सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इस देश में कोई भी जंगल नहीं है। इसके बावजूद इस देश को बसाने के समय यहां एक लोमड़ी मिली थी। उस समय उस लोमड़ी के अलावा यहां और कोई मौजूद नहीं था।

सबसे बड़ी खूबी यहां के लोगों में है। इस देश में लोगो के नाम तो हैं लेकिन सर नेम नहीं होता, इसलिए कोई भेदभाव भी नहीं होता। यहां एक भी रेलवे स्टेशन नहीं है। कोई भी सफर गाड़ी से ही करना पड़ता है।

इस देश में बर्फ इतनी ज्यादा पड़ती है, फिर भी यहां के लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते है। हालांकि इस देश को भी शुरुआत में काफी गरीबी का सामना करना पड़ा था लेकिन आज दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है।

Leave a Reply

Top