आप यहाँ पर हैं
होम > दुनिया (International) > भ्रष्टाचार मुक्त होने के लिए सऊदी अरब ने उठाया यह बड़ा कदम

भ्रष्टाचार मुक्त होने के लिए सऊदी अरब ने उठाया यह बड़ा कदम

भ्रष्टाचार एक ऐसी बीमारी है जिससे न सिर्फ भारत परेशान है बल्कि पूरी दुनिया परेशान है| अगर किसी भी काम में भ्रष्टाचार हो तो इसका मतलब यह है कि वह काम सही से नहीं हो पायेगा| इसी कारण लोगों को उस काम का फायेदा ठीक तरह से नहीं हो पाता है|

saudi arabia take step against corruption भ्रष्टाचार

भारत अभी तक भ्रष्टाचार से जूझ रहा और सऊदी ने निकाल लिया इसका हल

भारत में इस मामले में कुछ ज्यादा ही दिक्कत है | भारत में हर विभाग में इतना भ्रष्टाचार है कि यहाँ के लोगों की नशों में खून के साथ भ्रष्टाचार दौड़ रहा है और इसका भारत ने अभी तक कोई प्रभावी उपाय नहीं खोज पाया है जिससे अभी तक भारत इस दंश को झेल रहा है | यहाँ न लेवल लोग बल्कि बड़े लेवल पर नेता तक इसमें शामिल है इसलिए इसका उपाय नहीं किया जा रहा है लेकिन सऊदी अरब ने इसका तोड़ निकाला है |

Image result for saudi arabia take step against corruption

सऊदी अब देश को भ्रष्टाचार मुक्त करके मानेगा

सऊदी अरब से ऐसी खबर आरही है कि इस देश की सरकार ने इस भ्रष्टाचार के दीमक को अपनी जड़ें खाने से रोकने के लिए एक बहुत  ही बड़ा कदम उठाया है जिसका मकसद अपने मुल्क से इस भ्रष्टाचार को पूरी तरह से ख़त्म करना है और ऐसा लग भी रहा है कि इसे अब सऊदी अरब अपने यहाँ से पूरी तरह ख़त्म करने में कामयाब भी हो जायेगा |

Image result for saudi arabia take step against corruption

सऊदी ने लाया है एंटी मनी लौंड्रिंग लॉ

सऊदी अरब ने ऐसा कानून अपने यहाँ पर लोगों ने लिए लाया हुआ है जिससे पूरी तरह से इस भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया जायेगा | शनिवार को सऊदी अरब में जो कानून लाया गया है उसे एंटी मनी लौंड्रिंग लॉ का नाम दिया गया है | ऐसा कहा जा रहा है कि इस  कानून के अमल में आजाने के बाद जो भ्रष्टाचार को पालने पोसने वाले लोग हैं उनकी खैर नहीं होगी |

Image result for saudi arabia take step against corruption

भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर हैं ये कड़ी सजाएँ

इस कानून के अंतर्गत जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जायेंगे उनको 3 साल से लेकर 15 साल तक की कैद और 1.87 मिलियन डॉलर तक का जुरमाना अदा करना पड़ सकता है | ऐसा भी सुनने में आरहा है कि इसमें वो सारी सजाएँ भी जोड़ी जाएँगी जो आरोपी अपराधी होगा और इसके अलावा मानव  तस्करी,नाबालिग या महिला का शोषण आदि शामिल हैं |

Image result for saudi arabia take step against corruption

गैर मुल्क के आदमी के साथ होगा ये सब

ऐसे मामले में अगर सऊदी में कोई गैर मुल्क का आदमी आरोपी पाया जाता है तो उसे भी सजा दी जायेगी और सजा देने के बाद उसके वापस उसके मुल्क भेज दिया जायेगा | इसमें ये भी शामिल है कि सजा होने के बाद आरोपी को आगे से देश में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी |

Image result for saudi arabia take step against corruption

देखिये वीडियो:-

Leave a Reply

Top