आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > यह बड़ी महिला नेता हो सकती हैं कांग्रेस पार्टी की अगली अध्यक्ष

यह बड़ी महिला नेता हो सकती हैं कांग्रेस पार्टी की अगली अध्यक्ष


अपने बयान से कांग्रेस पार्टी के साथ ही भाजपा को भी परेशानी में डालने वाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में है। स्वामी ने कर्नाटक और गोवा में राजनैतिक संकट के मद्देनजर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर तंज कसते हुए बयान दिया है।

कांग्रेस पार्टी

स्वामी ने ट्वीट में कहा, ‘गोवा और कश्मीर के हालात को देखते हुए मुझे महसूस होता है कि यदि देश में भाजपा एकमात्र पार्टी बच गई तो इससे राष्ट्र का लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा। इसका क्या हल है?

इटैलियन और उनकी संतानों से जाने के लिए कहें. इसके बाद ममता संयुक्त कांग्रेस की अध्यक्ष हो सकती हैं। एनसीपी को भी उस रास्ते पर चलना चाहिए और कांग्रेस में अपना विलय कर देना चाहिए।’

ऐसा पहली बार नहीं है जब स्वामी ने इस तरह का बयान दिया है। स्वामी का यह बयान कर्नाटक और गोवा में राजनैतिक संकट के बीच आया है।

कर्नाटक में कांग्रेस अपने विधायकों के बागी होने के कारण परेशान है। कांग्रेस और जेडीएस विधायकों के पाला बदलने के कारण राज्य में कांग्रेस जेडीएस गठबंधन सरकार पर संकट मंडरा रहा है।

Leave a Reply

Top