आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > लुटेरी दुल्हन: कर चुकी है पांच शादियां, साथ ही पांच दूल्हों को बर्बाद

लुटेरी दुल्हन: कर चुकी है पांच शादियां, साथ ही पांच दूल्हों को बर्बाद

देहरादून: आप लोगों ने तो फिल्म ‘डॉली की डोली’ तो देखी ही होगी। उस फिल्म में जिस तरह लड़की शादी करके लड़के के घर वालों को लूट लेती थी। ठीक उसी तरह से आज कल उत्तराखंड की एक दुल्हन कर रही है। वह भी पहले शादी करती है, सुहागरात मनाती है और मौका देख सब कुछ लूटकर ले जाती है।

इस लड़की को लुटेरी दुल्हन का नाम दिया गया। यह लड़की खुद को बेसहारा बताकर पहले अधेड़ों को अपने प्रेम जाल में फंसाती है फिर धोखे से लाखों रुपये ऐंठकर फरार हो जाती है। यह लुटेरी दुल्हन अब तक पांच लोगों का शिकार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक मोहम्मदपुर निवासी एक व्यक्ति ने सर्वप्रथम उक्त महिला की शिकायत की है। उसने बताया कि करीब आठ माह पहले झबरेड़ी निवासी एक महिला से उसकी मुलाकात हुई थी।

महिला ने पति की मौत के बाद खुद को बेसहारा बताया और शादी करने का प्रस्ताव रखा। वह महिला के झांसे में आ गए और उसे घर ले गए। कुछ दिन बाद महिला शहर में मकान लेकर रहने की जिद करने लगी। महिला की जिद पर उन्होंने अपनी जमीन सात लाख रुपये में बेच दी और रुपये उसे मकान के लिए दे दिए। अगले दिन जब घर पहुंचे तो महिला रुपये लेकर गायब हो गई। इसी व्यक्ति का यह भी कहना है कि यह महिला पहले भी अन्य लोगों को शिकार बना चुकी है। जब पीड़ित व्यक्ति महिला की तलाश में गांव पहुंचे तो पता चला कि महिला इससे पहले भी तीन लोगों को शादी का झांसा देकर करीब लाखों तक की ठगी कर चुकी है। महिला अधेड़ लोगों की ही निशाना बनाती है।

Top