आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > वीडियो: देखे ‘सावधान इंडिया’ का जागरूक करने वाला ऐंथम

वीडियो: देखे ‘सावधान इंडिया’ का जागरूक करने वाला ऐंथम

मुंबई:  लाइफ ओके पर आने वाले शो ‘सावधान इंडिया’ को तो आपने देखा ही होगा, इन दिनों इसी शो का एक ऐंथम रिलीज किया गया है। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

आप जानते ही होंगे कि शो का खास मकसद होता है अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करना ठीक उसी तरह इस ऐंथम सॉन्ग के जरिए भी लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है। सुशांत सिंह द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में सेफ्टी इश्यूज को उठाया गया है, खासतौर पर भारत की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर। इस वीडियो को देखकर आप भी एक बार सचेत हो जाएंगे। आपको बता दें, ये शो भारत में हो रहे अपराधों की सच्ची घटनाओं को दिखाता है। साथ ही इसमें दिखाया जाता है कैसे पीडि़त ने खुद की मदद की और अपने हक के लिए लड़ाई की।

Top