आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > 50 सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिश हस्तियों की सूची में विराट शामिल

50 सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिश हस्तियों की सूची में विराट शामिल

नयी दिल्ली: आईपीएल 9 में बेहतरीन पारी खेलने वाले, टेस्ट टीम के कप्तान और हजारों दिलों पर राज करने वाले स्टाइलिश क्रिकेटर विराट कोहली अपने लुक को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। विराट का हेयर स्टाइल हो या फिर उनकी ड्रेसिंग सेंस, हर चीज पर लड़कियां फिदा रहती हैं।

अब विराट का एक और नया लुक जीक्यू मैगजीन के कवर पेज पर देखने को मिला है। जी हां भारतीय स्टार विराट जीक्यू मैगजीन के इस माह के जारी जून संस्करण (भारतीय संस्करण) में कवर पेज पर नजर आ रहे हैं। मैगजीन में भारत के 50 सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिश हस्तियों की सूची में विराट को शामिल किया गया है। विराट ने अपने इस कवर पेज की तस्वीर को भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। विराट ने मैगजीन के कवर पेज के साथ लिखा कि लव द कवर, और सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिश मैन की तारीफ बहुत महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Top