आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > जल्द से जल्द निपटा लें बैंक सम्बंधित काम, इस महीने में इतने दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक

जल्द से जल्द निपटा लें बैंक सम्बंधित काम, इस महीने में इतने दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक

नए साल के इस महीने में अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है या फिर आप बैंक ब्रांच जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप उससे पहले जनवरी महीने में बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें, जिससे कि आपको कोई परेशानी न हो. हम आपको बता दें कि जनवरी महीने में बैंक पूरे 16 दिन बंद रहेंगे.

राज्य की छुट्टियां भी हैं शामिल

आपको बता दें इस लिस्ट में राज्य की छुट्टियां भी शामिल हैं तो आप अपने शहर का नाम देख कर ही बैंक जाने का प्लान बनाएं. रिजर्व बैंक की ओर से बैंकिंग हॉलिडे कैलेंडर हर साल की शुरुआत में जारी किया जाता है, जिससे कि कर्मचारियों और ग्राहकों को कोई परेशानी न हो.

आरबीआई ने जारी की लिस्ट

आरबीआई की ओर से जारी की गई लिस्ट में सभी राज्यों के हिसाब से छुट्टियां होती है तो आप अपने राज्य की छुट्टियां चेक कर लें कि आपके यहां किस दिन बैंक बंद रहेंगे. बता दें ये 16 छुट्टियां सभी राज्यों और सभी शहरों पर लागू नहीं होगी.

बैंक हॉलिडे लिस्ट

  • 1 जनवरी 2022 – न्यू ईयर की वजह से छुट्टी रहेगी (आइजोल, शिलांग, चेन्नई और गंगटोक)
  • 2 जनवरी 2022 – रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे
  • 3 जनवरी 2022 – सिक्किम में नए साल और लासूंग की छुट्टी रहेगी (आइजोल और गंगटोक)
  • 4 जनवरी 2022 – सिक्किम में लासूंग पर्व की छुट्टी रहेगी (गंगटोक)
  • 8 जनवरी 2022 – दूसरा शनिवार
  • 9 जनवरी 2022 – गुरु गोबिंद सिंह जयंती और रविवार की वजह से बैंक बंद
  • 11 जनवरी 2022 – मिशनरी दिवस मिजोरम (आइजोल)
  • 12 जनवरी 2022 – स्‍वामी विवेकानंद जयंती की छुट्टी रहेगी (कोलकाता)
  • 14 जनवरी 2022 – मकर संक्रांति पर कई राज्यों में छुट्टी रहेगी (अहमदाबाद और चेन्नई)
  • 15 जनवरी 2022 – पोंगल पर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु छुट्टी रहेगी
  • 16 जनवरी 2022 – देश भर में सप्ताहिक छुट्टी
  • 18 जनवरी 2022 – थाईपुसम उत्सव (चेन्नई)
  • 22 जनवरी 2022 – चौथे शनिवार
  • 23 जनवरी 2022 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, पूरे देश में वीक ऑफ
  • 26 जनवरी 2022 – गणतंत्र दिवस पूरे देश में छुट्टी रहेगी
  • 30 जनवरी 2022 – रविवार

शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे बैंक

आपको बता दें इन छुट्टियों की लिस्ट में शनिवार और रविवार की भी छुट्टियां शामिल हैं. जनवरी महीने में 2, 9, 16, 23 और 30 को रविवार की वजह से बैंकों में काम नहीं होगा. इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों में काम नहीं होगा.

Leave a Reply

Top