आप यहाँ पर हैं
होम > इंडिया (India) > जानिये क्या आखिर सच में गुजरात के उप मुख्यमंत्री ने बीजेपी छोड़ने का फैसला कर लिया है

जानिये क्या आखिर सच में गुजरात के उप मुख्यमंत्री ने बीजेपी छोड़ने का फैसला कर लिया है

हम आपको बता दें कि बीते कुछ दिन पहले गुजरात विधानसभा चुनाव होने के बाद रकय में विजय रुपानी को मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पाटीदार नेता नितिन पटेल को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था।

nitin patel नितिन पटेल decision regarding leaving bjp

लेकिन खबर सामने आई थी की नितिन पटेल बीजेपी से खुश नहीं है। हालांकि पटेल को दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक अहम मंत्रालय नहीं मिलने से उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल नाराज़ बताये जा रहे हैं।

यहाँ तक की उनकी नाराजगी को लेकर कैबिनेट की पहली मीटिंग भी 4 घंटे देरी से शुरू हुई।  पिछली सरकार में उनके पास वित्त, शहरी विकास, उद्योग और राजस्व मंत्रालय था लेकिन इस बार वित्त मंत्रालय सौरभ पटेल को दे दिया गया है।

1. गुजरात के उपमुख्यमंत्री छोड़ रहे भाजपा

Image result for nitin patel leaves bjp

गौरतलब है कि हाल ही में हुए गुजरात चुनाव में बीजेपी ने 99 सीट जीती थी और कांग्रेस को 80 सीटों से संतोष करना पड़ा था, जीत के बाद बीजेपी ने विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री और नितिन पटेल को उप मुख्यमंत्री चुना था।

अब खबर सामने आई है की नितिन पटेल बीजेपी का साथ छोड़ सकते हैं। कहा जा रहा था कि भाजपा द्वारा उप मुख्यमंत्री पद छोड़ने को कहने के बाद उन्होंने पार्टी ही छोड़ने का फैसला किया है।

2. कांग्रेस से मिला सकते हैं हाथ

Image result for nitin patel with rahul gandhi

इस खबर के मुताबिक, भाजपा प्रमुख अमित शाह ने उनसे उपमुख्यमंत्री का पद छोड़ने को कहा था, जिसके चलते ऐसी कयासबाजी हो रही थी की नितिन पटेल इस्तीफे की मांग से बेहद दुखी थे और उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला कर लिया।

कहा जा रहा था की वह कांग्रेस के साथ हाथ मिला सकते हैं। कुछ ही वक़्त में ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गई थी।

3. सोशल मीडिया पर नितिन पटेल ने किया खबर का खुलासा

Image result for nitin patel

लेकिन अब गुजरात के मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने खुद सोशल मीडिया पर आकर इस कयासबाजी पर स्पष्टीकरण दिया है कि ये सब खबरें आधारहीन हैं, इसके पीछे का मक्सद उनकी छवि खराब करना है।

उन्होंने कहा है की मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. मैंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र जीवन से ही भाजपा के साथ की थी और आगे भी मैं भाजपा में ही रहूंगा. पार्टी छोड़ने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है।

4. गुजरात दंगों के बाद हारे थे चुनाव

आपको बता दें की गुजरात की राजनीति में लम्बा सफर तय करने वाले नितिन पटेल गुजरात दंगों के बाद के चुनाव हार गए थे बावजूद इसके, पार्टी में उनका कद पहले जैसा ही रहा और कई अहम पदों पर वह बने रहे। वर्ष 2016 में वह पहली बार उपमुख्यमंत्री बने थे।

 

Leave a Reply

Top